दुराग्रह न हो तो लगभग पूरे देश में हिंदी समझी जाती है। अधितर लोग बोल भी लेते हैं तथा चुनावी रोटियां सेंकने, खाने-कमाने और कुछ बेंचने के लिए तो जो आमतौर पर कहते हैं कि हिंदी नहीं आती, उन्हें भी आने लगती है। इसका मतलब है कि संपर्क भाषा के लिए हिंदी का कोई अन्य देशव्यापी विकल्प नहीं है लेकिन उसे स्वीकार करने में तकलीफ है। हिंदी की बात करते ही कुछ लोग इसे देश पर लादे जाने का आरोप लगाने लगते हैं जबकि अंग्रेजी वर्षों से इस देश पर लदी है लेकिन उससे कोई परेशानी नहीं है । अधिकतर लोगों के लिए यह मुश्किल और अग्राह्य भाषा है, फिर भी उन्हें ढोना पड़ रहा है । इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि देश में क्या हो रहा है तथा कैसी मानसिकता के लोगों की मनमानी चल रही है ?
No comments:
Post a Comment