आज राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र लगभग गायब है और किसी विचारधारा या सिद्धांत की बजाय व्यक्ति तथा परिवार प्रमुख हैं तथा वही अब समाज और देश का पर्याय बने हुए हैं । लोगों के अपने निहित स्वार्थ समाज, देश तथा मानवता के हित पर हावी हैं। सत्ता मिलने पर मनमानी और लूट तथा सत्ता से बाहर रहने पर षड्यंत्र तथा अस्थिरता, घृणा और अराजकता फ़ैलाने का यथासंभव प्रयास करना ही आज की राजनीति का एक मात्र उद्देश्य रह गया है। पक्ष हो या विपक्ष सबका एक सूत्रीय कार्यक्रम सत्ता पाना है इस लिए जनतंत्र से जन गायब हो रहा है और तंत्र हावी होता जा रहा है। अपवादों को छोड़ दें तो पूरे विश्व में लगभग यही स्थिति है।
Wednesday, 25 November 2020
Saturday, 14 November 2020
जीवन से मृत्यु तक की अनवरत यात्रा में हमें जिन जाने अनजाने रास्तों और पड़ाव से गुजरना पड़ता है, वह बहुत कुछ पूर्व निर्धारित लगते हैं । चाहे अनचाहे बहुत कुछ ऐसा अच्छा या बुरा होता रहता है, जिसमें न हमारा कोई रोल होता है न ही हम उसे रोक पाते हैं । ऐसा लगता है जैसे यह पहले से ही तय था। हो सकता है दूसरों का अनुभव कुछ अलग हो लेकिन मुझे तो ऐसा ही लगता है ।
Thursday, 5 November 2020
Tuesday, 3 November 2020
Monday, 2 November 2020
अलग धर्म को मानने वाला व्यक्ति भी अगर सच्ची आस्था, श्रद्धा और नेकनीयती के साथ किसी अन्य के धार्मिक स्थान पर आता है तो इसमें क्या बुराई है ? उसका तो स्वागत किया जाना चाहिए। सच्चे धर्म में संकीर्णता के लिए कोई स्थान नहीं है।
If a person from a different faith or religion comes to another religious place with true faith, devotion and good intension, then what is the harm in this? It should be welcomed. There is no place for promiscuity in true religion.