Saturday, 29 August 2020

राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी आम सहमति  न रखने  वाले तथा एक दूसरे पर कीचड़ उछालने वाले  राजनीतिक दल राजनीति के  अपराधीकरण, पार्टियों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता तथा जनप्रतिनिधियों को मिलने वाले वेतन, भत्ते तथा अन्य लाभ जैसे मुद्दों पर  एकमत हैं। इन मुद्दों के खिलाफ कुछ बोलने  या सुनने से सभी बचते हैं। 

Political parties, which do not have a consensus even on national security and always busy in mud sledging  at each other, are unanimous on the issues like decriminalization of politics, transparency in the funding of parties and salary, allowances and other benefits to the public representatives. Everyone avoids speaking or hearing anything on such issues.

Thursday, 27 August 2020

 ऐसा नहीं कि देश में सब कुछ ठीक चल रहा है  लेकिन यह भी कटु सत्य है कि हमारे देश में   कुछ लोग देश,  धर्मनिरपेक्षता,  संविधान और जनहित इत्यादि के स्वयंभू  ठेकेदार बन कर मनमानी तथा मुफ्त की ऐश कर रहे हैं ।  इन्हें आप कर्महीन बुद्धिजीवी कह सकते  हैं।  वास्तव में इन्हें समाज  या जनता  के हित  से कोई  मतलब नहीं है, लेकिन जब इनकी  मनमानी और मुफ्तखोरी पर असर  पड़ता है,  तभी   देश,  धर्मनिरपेक्षता,  संविधान और जनहित  इत्यादि खतरे में बता कर यह लोग दुष्प्रचार  तथा शोर मचाना शुरू कर देते  हैं। हर चीज की इन्होने  अपनी परिभाषा  गढ़ ली है तथा तथ्यों को  अपनी सुविधा के हिसाब से तोड़ने मरोड़ने में इनका कोई जवाब नहीं है।  कुतर्क में माहिर इनके हिसाब से बस यही सही हैं और सभी गलत । जैसे कि पहले कहा जाता था कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते लेकिन अब शायद उगने लगे हैं।  ऐसे अवसरवादी लोग  देश और समाज के  लिए ज्यादा खतरनाक हैं क्योंकि  इनका असली एजेंडा और   मकसद  हमेशा छिपा रहता है । 

Wednesday, 26 August 2020

 हमारे देश में मीडिया ख़बरों को यथावत दिखाने के अतिरिक्त हर काम करता है । कुछ स्वयंभू महान विश्लेषक तो भविष्यवक्ता भी हैं। उनके हिसाब से अधिकतर लोग मूर्ख हैं तथा वह जो दिखा या सुना रहे हैं वही अंतिम सत्य है।

The media does everything except showing the news as it is in our country. Some self-proclaimed great analysts are prophets also . According to them, most people are stupid and what they are showing or telling is the ultimate truth.

Sunday, 23 August 2020

आजकल जिन्हें सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले की वजह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र पर खतरा लग रहा है, वही लोग किसी समय में इससे कहीं गंभीर मामलों में चुप्पी साध चुके है। बल्कि कुछ लोग तो खुद भी ऐसा कर चुके हैं। संभवतः इन लोगों की याददाश्त कमजोर हो गई है या सोइ हुई आत्मा जाग गई है। वैसे कुछ लोगों की आत्मा मौका देखकर तथा सुविधा और स्वार्थों को ध्यान में रख कर ही सोती जागती है।

Friday, 21 August 2020

बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकारी योजना में घोटाले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 65 वर्षीय एक महिला ने 14 महीने में आठ बच्चियों को जन्म दिया है। मेडिकल साइंस के लिए यह असंभव है, लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की आड़ में इसे कागज पर सच कर दिखाया है। सारा खेल बच्चियों के पैदा होने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि हड़पने का है।
(नवभारत टाइम्स .कॉम से साभार)
----------------------------------------------------------------------------------
इस पर यही कहा जा सकता है कि 'जिस थाली में खाना उसी में छेद करना तथा जिस डाली पर बैठना उसे ही काटना ' यह बिहार क्या बल्कि देश के लिए कोई नई बात नहीं है। स्वतंत्रता के कुछ समय बाद ही भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने लगे थे जो अनवरत जारी हैं।

वास्तव में अंग्रेजों ने अपने मतलब के लिए ऐसे लोगों का एक भ्रष्ट तंत्र खड़ा किया था तथा स्वतंत्रता के बाद उसमें बदलाव होने चाहिए थे। लेकिन जो भी कारण हों वह नहीं किये गए बल्कि उसे और मज़बूत होने का मौका दिया गया । निजी स्वार्थों के लिए समाज, देश तथा मानवता के हित को भी दांव पर लगाने में कुछ लोगों को कोई संकोच नहीं होता। गरीब जनता की दुर्दशा के लिए तो यह जिम्मेदार है ही, अपराध और आतंकवाद के बढ़ने में भी यही मानसिकता सहायक है।

Wednesday, 19 August 2020

 सुशांत सिंह राजपूत के केस में राजनीति तो हर जगह हुई है लेकिन इसे कुछ लोगों द्वारा जिस तरह से यथासंभव दबाने, लटकाने और उलझाने तथा उनके परिवार के लोगों का चरित्र हनन का प्रयास किया गया वह संदेह पैदा करता है। जिस तरह की ख़बरें आ रहीं है उससे लगता है कि इस मामले को उच्चतम न्यायलय द्वारा सी बी आई को सौंपे जाने के बाद भी अड़ंगा लगाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। दाल में कुछ तो काला है, ऐसी स्थिति में सम्बद्ध लोगों पर ऊँगली उठनी तो स्वाभाविक ही है। आखिर सच तो देश के सामने आना ही चाहिए।

Tuesday, 18 August 2020

 आप बहुत समझदार और ज्ञानी हैं, अच्छी बात है लेकिन दूसरों को तो मूर्ख मत समझिए। 

Sunday, 16 August 2020

 जो सकारात्मक कहा या किया जाता है उसे भी स्वीकार कर लेना चाहिए।

Whatever positive said or done should also be accepted.

  'वन्दे मातरम' स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा का श्रोत रहा रहा है तथा अनगिनत लोग इसे गाते हुए देश की स्वतंत्रता  के लिए फांसी चढ़ गए। इसे भारतीय संविधान ने राष्ट्र गीत के रूप में मान्यता दी है । कोई यदि अपनी दूषित या विकृत मानसिकता और निहित स्वार्थ के कारण इससे बचता या इसका निरादर करता है तो इससे इस गीत का महत्त्व या इसकी प्रासंगिकता कम नहीं हो जाती लेकिन यह देश और संविधान का अपमान अवश्य है।

Saturday, 15 August 2020

किसी की बुराई या गलत बात ही क्यों सुननी और याद रखनी चाहिए ? उसकी अच्छाई और सही बात भी सुन कर याद रखने में क्या हर्ज है ? कोई कैसा भी हो, हमें सकारात्मक होने से किसने रोका है ? मक्खी की तरह बनना क्यों जरुरी है, जिसे सिर्फ घाव और गंदगी ही पसंद आती है ?

Friday, 14 August 2020

 सभी की अपनी मान्यता, सोच और विचारधारा है जो उसके परिवेश, अनुभव तथा शिक्षा -दीक्षा के अनुसार विकसित होती है।  इसमें कोई समस्या भी नहीं है।  समस्या तब उत्पन्न होती है जब विवेकशून्यता की स्थिति होती  है।   दुराग्रही और  विवेकहीन होने पर व्यक्ति को सच्चाई दिखना  बंद हो जाती है या वह देखना ही नहीं चाहता और वास्तविकता से मुंह छुपाने लगता है । मानवता शाश्वत और सर्वोपरि है इसके अतिरिक्त किसी  भी विचरधारा की सीमा  होती है और वह सर्वथा सम्पूर्ण और सही नहीं हो सकती  क्योंकि वह  किसी न किसी व्यक्ति के दिमाग की उपज होती है। 

मैं, मेरी मान्यता, सोच या विचारधारा अच्छी है, यह मानने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन मेरी ही सही है तथा दूसरा  सर्वथा गलत है, यह मानना संसार की अधिकतर  समस्याओं  का मूल कारण है। बिना विचार किये  किसी भी व्यक्ति या विचारधारा का आँख बंद करके अनुसरण या विरोध तथा आलोचना करना अनुचित ही नहीं खतरनाक भी है। हर व्यक्ति  को आँख, कान और दिमाग इसी लिए मिला है कि वह अपनी बुद्धि और विवेक का भी प्रयोग करे। 

Wednesday, 12 August 2020

 कितने आश्चर्य का विषय है कि भारत में पैसे की कमी वजह से पढाई छोड़ने या छुड़वाने वाले तो बहुत मिल जायेंगे लेकिन जुआ, शराब, गांजा, भांग, अफीम, बीड़ी-सिगरेट, पान, गुटका इत्यादि तथा अन्य नशे वाली चीजें छोड़ने वाले शायद ही मिलें।

 हमारे देश में नेताओं और मीडिया के लिए वही मुद्दा है, जो उनके लिए सुविधाजनक तथा फायदेमंद हो।  इसके विपरीत होने पर चाहे कितना भी गंभीर या महत्वपूर्ण  हो, कोई मुद्दा नहीं होता। 

 किसी व्यक्ति ने कुछ गलत किया है तो उसके लिए कानूनी प्रक्रिया है या विरोध के और भी तरीके हो सकते हैं। लेकिन कानून हाथ में लेना, हिंसा, सरकारी और निजी संपत्ति जलाना, एटीएम लूटना तथा पुलिस स्टेशन में आग लगाना किसी व्यक्ति के विरोध का कौन सा तरीका है ? क्या यह कुछ लोगों की पूर्वनिर्धारित योजना या साजिश के बिना संभव है ? दुर्भाग्य से विरोध के नाम पर अक्सर ऐसा करने का चलन ही हो गया है जिसका कुछ निहित स्वार्थी तत्व पूरा फायदा उठा रहे हैं ।

Tuesday, 11 August 2020

 कुत्ते, सियार, गिरगिट वगैरह का खतरे में है आज वजूद

क्योंकि उनको भी मात देने वाले अब दुनिया में हैं मौजूद

Sunday, 9 August 2020

 अपनी पार्टी में दूसरों द्वारा तोड़ फोड़ लोकतंत्र की हत्या होती है लेकिन खुद दूसरी पार्टी के साथ ऐसा ही करें तो वह लोकतंत्र को बचाना कहलाता है।

Friday, 7 August 2020

 संसार में जब तक सामाजिक तथा आर्थिक असमानता और भेदभाव रहेगा तब तक अशांति, हिंसा तथा असहिष्णुता भी रहेगी तथा मानवता को खतरा बना रहेगा । ऐसी स्थिति में आतंक और अपराध का बढ़ना भी  स्वाभाविक ही है, क्योंकि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों के लिए इसका फायदा उठाते रहेंगे ।

As long as there is social and economic inequality and discrimination in the world, there will be unrest, violence and intolerance and humanity will remain at threat. In such a situation, the increase of terror and crime is natural, because some people will continue to take advantage of it for their personal interests.

Thursday, 6 August 2020

कुछ लोगों द्वारा निहित स्वाथों के लिए धर्म, जाति, क्षेत्र, वर्ग, भाषा इत्यादि के नाम पर जहर फ़ैलाने का कारोबार निरंतर चलता रहता है। यह लोग किसी भी समस्या का समाधान नहीं  चाहते बल्कि  किसी न किसी बहाने लोगों को भड़का कर अस्थिरता तथा अशांति का माहौल बनाये रखना चाहते हैं क्योंकि इसमें ही इनका फायदा होता है। लेकिन इससे देश की सुरक्षा, एकता और शांति को खतरा उत्पन्न होता है तथा उन लोगों का जीवन प्रभावित होता है जो शांति तथा सौहार्द से जीना चाहते हैं । इसलिए यह जरूरी है कि समाज में जहर उगलने वाले सभी लोगों पर एक जैसी सख्त कार्यवाई हो।  इसके अतिरिक्त हर समुदाय या वर्ग के उदार लोग अपने समुदाय या वर्ग के कट्टरपंथियों तथा असामाजिक तत्वों  को किसी भी प्रकार से   समर्थन या बढ़ावा देने से बचें तथा उनकी आलोचना करें, ताकि शांतिप्रिय समाज नफरत और हिंसा फैलाने वालों से बच सके।

Wednesday, 5 August 2020

यह तो चाटुकारिता की पराकाष्ठा है कि किसी नेता का कद भगवान से भी ऊँचा दिखाया जाये।
This is the culmination of sycophancy that the stature of a leader being shown higher than God.

Sunday, 2 August 2020

फेसबुक मित्रता, विचारों के आदान प्रदान तथा अभिव्यक्ति का एक अच्छा माध्यम होने के साथ ही विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों को जानने का मौका देता है जो शायद वैसे संभव नहीं होता । लेकिन वहीं कुछ लोगों के व्यवहार, भाषा, टिप्पणी (comments) तथा प्रतक्रिया से उनके मानव होने पर भी शक होता हैं।

Saturday, 1 August 2020

थूककर चाटना साहित्य में वीभत्स रस माना जाता है
राजनीति में अब उसे शृंगार रस मान लिया गया है।

 बरसानेलाल चतुर्वेदी

थूँकना और चाटना राजनीति में  विशिष्ट  कला है। इसमें  जिसकी कलाकारी और जादूगरी जितनी ज्यादा है वह उतना ही सफल राजनेता  है। यह कला  दिन पर दिन प्रखर होती जा  रही है।  इन जादूगरों तथा कलाकारों का तर्क होता है कि यह जो भी करते हैं  उसमें उनका कोई  स्वार्थ नहीं होता,  यदि थूंक रहे हैं तो सिर्फ लोकतंत्र बचाने के लिए  और चाट रहे हैं तब भी लोकतंत्र बचाने के लिए।  इनके अनुसार अगर थूका  हुआ  अपने ऊपर गिर रहा है तब  भी लोकतंत्र बच  रहा  होता  है।  इस मामले में न कोई सिद्धांत आड़े आता है न कोई विचारधारा या नैतिकता।  इस कला में दक्ष इन सबसे ऊपर होता है तथा  रात दिन सिर्फ लोकतंत्र की चिंता करता है और उसकी रक्षा करने में निस्वार्थ भाव से व्यस्त रहता  है। इस मामले में कुछ अन्य क्षेत्रों के लोग भी निस्वार्थ भाव से  अपना योगदान करते हैं  और उसका फल भी पाते रहते हैं।  अब आम जनता इसे समझ नहीं पाती तो यह उसकी अल्पबुद्धि है, इसमें नेता जी क्या कर सकते हैं ?