लोकतंत्र में विचारधारा, चरित्र और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि व्यक्तिवाद, लालच और निजी हित हमेशा हावी रहे हैं और आज भी हैं। वर्ना चुनाव जीतने के लिए इतना कुछ खर्च क्यों किया जाता और भ्रष्ट तरीके क्यों अपनाये जाते ? इसके अतिरिक्त इतने वर्षों के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से भी बहुत से लोग वंचित क्यों रहते जबकि निहित स्वार्थी सुविधासम्पन्न लोगों, नेताओं और व्यापारियों की समृद्धि और धन में बहुत तेजी से बृद्धि होती गई है।