Sunday, 26 March 2017

कुछ विचार मन में आये और साँझा कर लिए 
कभी शब्द अपने होते हैं कभी किसी और के
समय अपनी रफ़्तार से चलता हैं तथा कहते हैं अगले पल का पता नहीं हैं और यहाँ लोग 5 साल बाद सत्ता में आने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। ऐसे कालजयी और मृत्युंजय लोगों के सामने नतमस्तक होना तो बनता हैं लेकिन यह पहले से किसी ज्योतिषी को पता नहीं था जब 1000 और 500 के नोट बंद होने की घोषणा हुई थी ।

Saturday, 25 March 2017

कुछ अवैध और गैरकानूनी अगर बहुत समय से चल रहा हो तो क्या वह वैध और कानूनी हो जायेगा ? और अगर ऐसा है तो न्याय व्यवस्था की क्या आवश्यकता है? वैसे तो जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली परंपरा पुरानी है लेकिन बिना किसी कानून या व्यवस्था  के और सभी लोग मनमानी पर उतर आयें तो क्या कोई समाज या देश बहुत समय तक चल सकता है ? निसंदेह ज्यादती किसी के साथ नहीं होनी चाहिए लेकिन बाहुबल या संख्याबल के आधार पर किसी को गुंडागर्दी तथा मनमानी करने की इजाजत भी तो नहीं दी जानी चाहिए।
जो अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के तथाकथित पोषक और संरक्षक है उनको कष्ट होना तो स्वाभाविक है लेकिन कितना विरोधाभास है कि जो लोग कानून व्यवस्था की स्थिति तथा अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ने का रोना रोते रहते हैं उन लोगों को भी इसके खिलाफ कार्यवाई होते ही कष्ट होने लगता है।

Thursday, 23 March 2017

स्वतंत्रता के पहले और बाद में भी  जो व्यवहार हमारे नेताओं द्वारा क्रांतिकारियों/शहीदों और नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के साथ हुआ वह किसी भी तरह से सही नहीं कहा जा सकता और बहुत ही शर्मनाक तथा निंदनीय है। बड़ी सफाई से उनके संघर्ष और शहादत को भुला कर खुद सारा श्रेय ले गये । ऐसे ही नेताओं के बारे में अकबर इलाहाबादी ने लिखा था।
कौम के गम में डिनर खाते है हुक्काम के साथ
रंज लीडर को बहुत है मगर आराम के साथ

Wednesday, 22 March 2017

धर्म और जाति के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं होना चाहिए इसमें कोई शक नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसका विरोध होना ही चाहिए।  लेकिन उत्तर प्रदेश में अब तक क्या हो रहा था ?  गलत को तो हमेशा गलत ही कहा जाना  चाहिए।  पूर्वाग्रह से ग्रसित एकतरफा आलोचना और  विरोध का कोई मतलब नहीं होता। संत कबीर की तरह सत्य को सत्य कहने की हिम्मत होनी चाहिए।  भेदभाव पूर्ण सत्य असत्य से ज्यादा बुरा है।   

Tuesday, 14 March 2017

सफलता का मन्त्र तो पता नहीं लेकिन सबको खुश रखने का प्रयास असफलता का मंत्र जरूर है।

Saturday, 11 March 2017

लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसका निर्णय सर्वमान्य होता है । इसलिए आत्मविश्लेषण करने की बजाय अपनी विश्वसनीयता खो चुके, जनता को आपस में लड़ाने का प्रयास करने   तथा व्यक्ति, परिवार, जाति, धर्म और वर्ग विशेष से ऊपर न उठ पाने वाले निहित स्वार्थी लोगों द्वारा लोकतंत्र की चिंता करना बड़ा ही हास्यास्पद लगता है।

Thursday, 9 March 2017

देश  का दुर्भाग्य है  कि आज भारतीय राजनीति में अवसरवाद के अतिरिक्त  कोई सिद्धांत नहीं  है। 

Tuesday, 7 March 2017

न्यायालयों यहाँ तक कि उच्चतम न्यायलय के आदेशों और गैर जमानती वारंटों की धज्जियाँ उड़ाते हुए मंत्री, नेता तथा अन्य अपराधी सरेआम घूम रहे हों, सिर्फ पुलिश को ढूढे नहीं मिलते। न्यायलय और पुलिश की बजाय नेता आतंकवादियों और अपराधियों को क्लीन चिट देते हों। कानून और व्यवस्था की इस स्थिति को विकास का कौन सा मॉडल समझा जाय ?

Sunday, 5 March 2017

सत्ता में रहें तो मनमानी और लूट 
अपनों को हर अपराध की खुली छूट 
विपक्ष में हों तो विघटन और षड़यंत्र 
राजनीति का अब तो यही है मन्त्र
प्रशंसा या आलोचना निष्पक्ष हो तभी उसका मूल्य होता है। पूर्वाग्रह और निहित स्वार्थों से ग्रस्त पक्षपातपूर्ण तथा एकतरफा प्रशंसा या आलोचना से करने वाले के कुंठित व्यक्तित्व का ही प्रदर्शन होता है।

Thursday, 2 March 2017

अदि आप दुनिया से उम्मीद करते हैं कि वह आप के लिए अच्छी हो क्योंकि आप अच्छे हैं तो आप अपने आप को मूर्ख बना रहे हैं। यह वैसे ही है जैसे आप एक शेर से उम्मीद करें कि वह आपको नहीं खायेगा क्योंकि आपने उसे नहीं खाया।

If you are expecting the world to be fair with you because you are fair, you are fooling yourself. That is like expecting a lion not to eat you because you didn't eat him.
Anonymous
 इसी देश की जनता के पैसे पर ऐश कर रहे लोग इसी देश को बर्बाद करने के सपने देखें और खुलेआम नारे भी लगाएं, ऐसा शायद इसी देश में संभव है। उससे बड़ा कमाल ये कि न तो इसका विरोध होना चाहिए न ही ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाई होनी चाहिए, ऐसी सोच वाले तथाकथित नेता और बुद्धिजीवी जिस देश में हों उस देश का क्या भविष्य है ?