Thursday, 30 June 2022

जंगल की अजीब स्थिति है।  जंगली और पागल कुत्ते सबको काटते, मारते और कत्लेआम करते घूम रहे हैं  जबकि भेड़िये और लकड़बग्घे  घास पत्ते खाने वाले जानवरों को शांति और सहिष्णुता का न सिर्फ पाठ पढ़ा रहे हैं बल्कि उल्टे उन्हें ही दोषी ठहराने का प्रयास भी कर रहे हैं तथा  शेर, बाघ, हाथी इत्यादि जानवर तमाशा देख रहे हैं ।   हिंसा और बेवजह खून खराबा जंगली कुत्तों का स्वभाव है इसलिए वह तो करेंगे।  लेकिन उन जानवरों का क्या, जो अपने निहित स्वार्थों के लिए उनके सामने न केवल नतमस्तक रहते हैं  तथा अक्सर उन्हें भड़काने  के साथ ही समर्थन और प्रोत्साहन भी देते रहते हैं। दिखावे के लिए भेड़ की खाल ओढ़ लेने से भेड़िये का स्वाभाव बदल गया है या बदल जायेगा ऐसी  अपेक्षा करने वाला जानवर न सिर्फ मूर्ख होता है बल्कि अपने लिए खाई भी खोद रहा होता है। 

Friday, 17 June 2022

असहमति और विरोध ठीक है और इसे व्यक्त करने का  सभी को अधिकार है।  लेकिन हिंसा, राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने, उसे जलाने, तोड़ फोड़, लूटपाट, गुंडागर्दी, दंगा   तथा पत्थरबाजी करने वालों से कोई देश की रक्षा करने की आशा कैसे  कर सकता है?  ऐसे लोगों से क्या देशभक्ति की अपेक्षा  की जा सकती है ?  ऐसे लोग तो सेना में जाकर उल्टा देश को ही जलाने और लूटने का प्रयास कर सकते है।  यह सब निश्चित रूप से निहित  स्वार्थी लोगों द्वारा प्रायोजित और पूर्व नियोजित है और कुछ लोगों ने अपनी रोटियां सेंकने के लिए मौके का फायदा उठाने का प्रयास किया है। इसके तार बहुत दूर तक जुड़े हो सकते हैं। लेकिन जो लोग किसी के बहकावे में भी आकर ऐसा कदम  उठाते हैं, वह देश की रक्षा  के लिए उपयुक्त तो नहीं ही हो सकते हैं। 

Thursday, 16 June 2022

 हिंसा, दंगा, पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ इत्यादि अचानक और अनायास नहीं होता । यह प्रायः  प्रायोजित और पूर्व नियोजित होता है।  लेकिन जब गाँधी जी की विरासत का दावा करने वाले ही निहित स्वार्थों के लिए यह  करने और कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते  तो फिर दूसरों से यह न करने की कैसे  अपेक्षा की जा सकती है ? गाँधी जी ने अपने विरोधियों या जिनके  विरुद्ध वह लड़ते रहे, उनके लिए भी कभी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया लेकिन उनकी विरासत के तथाकथित दावेदार लोगों की भाषा हमेशा ही अभद्र और जहरीली  होती है। 

Violence, riots, stone pelting, arson and sabotage etc. do not happen suddenly and spontaneously. It is often sponsored and pre-planned. But when those who claim Gandhiji's legacy leave no stone unturned to do and get it done for vested interests, then how can others be expected not to do so? Gandhiji never used abusive language even for his opponents or those against whom he fought, but the language of the so-called claimants of his legacy is always indecent and poisonous.

Monday, 13 June 2022

 पूरी दुनिया में सभी की आस्था तथा मानवता का सबसे ज्यादा सम्मान शायद चीन  ही करता है क्योंकि उसके खिलाफ अमेरिका को छोड़कर किसी को भी बोलते नहीं सुना गया  है।   यहाँ तक कि आतंकी संगठनों, उनके पोषकों तथा  समर्थकों को आज तक उसके खिलाफ न बोलते सुना गया है और न ही वहां कोई आतंकी घटना  कभी होती सुनी जाती है। क्योंकि  सबको पता है कि उसके खिलाफ बोलने तथा काम करने  वालों का क्या हाल होता है।   ऊपर से आजकल वह आस्था और मानवता पर ज्ञान भी दे रहा है।  इसलिए भारत को  भी चीन से सबक लेकर उसी की तरह लोगों की आस्था का सम्मान तथा मानवता के क्षेत्र में सुधार करने के लिए वही कुछ करना चाहिए जो चीन हमेशा करता रहा है और आज भी कर रहा है । शायद इससे उन लोगों की शिकायत दूर हो जाये,  जो इसके लिए चिंतित रहते है।   

Perhaps China has the highest respect for everyone's faith and humanity in the whole world because no one has been heard speaking against it except America.   Even terrorist organizations, their feeders and supporters have not been heard speaking against china  till date, nor any terrorist incident ever heard there. Because everyone knows what happens to those who speak and act against them. china  is also giving lecture  on faith and humanity now a days . It means India is probably making  mistake. Therefore, taking a lesson from China, India should do the same thing to respect the faith of the people and improve in the field of humanity, which China has  done in past and is doing even today. Perhaps this will redress  the grievances of those who are worried about it.


Sunday, 12 June 2022

 अज़ब देश है और उससे भी अजीब देश का लोकतंत्र है। जहाँ तोड़फोड़, हिंसा तथा सामूहिक नरसंहार, आगजनी, लूटपाट, गुंडागर्दी तथा आतंकवाद से देश  और  लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं होता।  लेकिन   जैसे  ही  किसी का भ्रष्टाचार या अपराध उजागर होता है, तथा उसपर कार्यवाई शुरू होती है, वैसे ही देश और लोकतंत्र खतरे में पड़  जाता है।

It is a strange country and  it's democracy is even more strange . Where sabotage, violence and mass genocide, arson, looting, hooliganism and terrorism pose no threat to the country and democracy. But as soon as someone's corruption or crime is exposed, and action is started, the country and democracy comes in danger.

 अन्याय किसी के भी साथ हो गलत है ।  लेकिन जो नमकहराम हैं तथा  जिस थाली में खाते हैं उसी में थूँकते  और  छेद करते हैं, या जिस डाल पर बैठते हैं,  उसे ही काटते हैं ; ऐसे लोगों  पर कभी भी विश्वास नहीं किया जा सकता।  ऐसे लोगों तथा उनके समर्थकों के  साथ किसी भी तरह की नरमी  घातक ही सिद्ध होती है। 

 निहित स्वार्थों के लिए स्वतंत्रता के बाद  से ही देश में  बेईमानों, कामचोरों, मुफ्तखोरों, देश विरोधियों,  कट्टरपंथियों तथा अपराधियों  को प्रोत्साहन मिलता रहा जबकि ईमानदार,  कर्तव्यनिष्ठ, उदारवादियों  तथा देश से प्रेम करने वालों को यथासंभव हतोत्साहित किया गया।  वास्तव में देश  की वर्तमान स्थिति की आधारशिला उसी समय रख दी गई थी।  दशकों तक जिनका वर्चस्व रहा हो और जिनकी हर गलत सही बात हमेशा ही मानी जाती रही हो, वह परिवर्तन को आसानी से स्वीकार तो नहीं ही करेंगे।  इसलिए जब तक पूरी व्यवस्था नहीं बदलती तब तक शांति और सहिष्णुता की अपेक्षा व्यर्थ है। 

Since independence  dishonest, slackers, spongers, anti-nationals, fundamentalists and criminals were encouraged in the country while honest, conscientious, liberals and those who love the country were discouraged as much as possible for vested interests. In fact, the foundation stone of the present state of the country was laid at that time. Those who have dominated for decades and whose every wrong and right thing has always been accepted, they will not accept the change  easily. Therefore, unless the whole system changes, the expectation of peace and tolerance is meaningless.

Friday, 10 June 2022

जिनके मार्गदर्शक  और  आदर्श अनपढ़, गंवार, मनोरोगी, चरित्रहीन, भ्रष्ट, लुटेरे, दंगाई, हत्यारे तथा आतंकी हों,  उनसे नैतिकता, शांति, सहिष्णुता और भाईचारे  की आशा कैसे की जा सकती है ?

How can morality, peace, tolerance and brotherhood be expected from those whose guides and ideals are illiterate, ill-mannered, psychopath, characterless, corrupt, robbers, rioters, murderers and terrorists?


Thursday, 9 June 2022

 जिन्हें बचपन से ही हिंसा, नफरत तथा  अपनी आस्था और  विचारधारा के  अलावा सबकुछ  गलत समझने की शिक्षा मिलती  हो उन लोगों से जिम्मेदार  नागरिक बनने तथा  मानवता या  मानवीय मूल्यों के सम्मान की आशा नहीं की जा सकती।  

Those who are being taught violence,  hatred and to  presume  everything wrong except their own faith and ideology, may not be expected to be responsible citizens and respect for humanity or human values.

Tuesday, 7 June 2022

 सियारों, लोमड़ियों, भेड़ियों, लकड़बग्घों और तेंदुओं इत्यादि का जंगली कुत्तों के पक्ष में खड़ा होना कोई आश्चर्य की बात नहीं।  आश्चर्य की बात तो तब होगी जब वह जंगल के तृणभक्षी जीवों के पक्ष में खड़े हों। 

It is no surprise if jackals, foxes, wolves, hyenas and leopards etc. favor the  wild dogs. It will certainly be surprising when they stand  on the side of the herbivorous animals of the forest.

Monday, 6 June 2022

 ड्रैगन पर  किसी कुत्ते की  भौंकने की हिम्मत नहीं होती, क्योंकि उन्हें पता है कि भौकते ही वह  आग उगल कर जला देगा। हाथी पर सभी कुत्ते भौंकते हैं क्योंकि बलवान होते हुए भी वह स्वाभाव से अहिंसक तथा सहनशील प्राणी होता है। 

No dog dares to bark at the dragon because they know that if they bark , dragon  will spit fire and burn them.  All the dogs bark at the elephant because despite being strong, elephant is a non-violent and tolerant animal by nature.