Thursday, 25 February 2021

बड़ी विचित्र स्थिति होती है जब हमें सच्चाई का पता होता है लेकिन फिर भी लोग  बड़े आत्मविश्वास से सिर्फ सुनी सुनाई बातों के आधार पर सफ़ेद झूठ को सच  बता रहे तथा अफवाहें फैला रहे होते हैं और उम्मीद करते हैं कि  उनपर यकीन भी किया जाय ।

The situation becomes very strange when we know the truth, but still people are confidently telling the white lies and spreading rumors based on what they have heard and hoping to believe them too.

Saturday, 20 February 2021

A big problem in our country is that the leaders, their near and dear ones and their  spaniels are getting undue privileges and attention. So  they presume themselves something special, above the law of the land and  indulge in corrupt practice .  This inspires    others also as some people follow them and try to disobey  the rules and system of the society. But law abiding citizens become the worst victim of such misuse and anarchy.

Wednesday, 17 February 2021

 अपने दिमाग, मेहनत, अवसर और कुछ हद तक जोड़तोड़  का फायदा उठाकर व्यापार  करके धनाढ्य बने लोग अगर चोर  हैं तो फिर मुफ्तखोर तथा लोगों को मूर्ख बनाकर  जनता के पैसों पर ऐश करने वाले और भ्रष्ट तरीकों से  बिना कुछ किये  सिर्फ हेराफेरी करके करोड़ों, अरबों के मालिक बने लोगों  को क्या कहा जाना चाहिए ?  किसानों की जमीनें कौड़ियों के भाव खरीदकर  जोड़तोड़ करके उसे सोने के भाव बेच कर माल बनाने  वाले क्या हैं ?

Tuesday, 16 February 2021

 कुछ लोगों में  आस्था, भक्ति और मानवता  तभी जागृत होती है जब उनके भ्रष्टाचार पर कार्यवाई शुरू होती है या होने की सम्भावना हो या फिर चुनाव नजदीक हों।

Monday, 15 February 2021

 जो लोग सत्य, ईमानदारी और न्याय की बड़ी बड़ी बातें करते हैं उन्हें ही  सत्य को यथावत स्वीकार करने में सबसे ज्यादा परेशानी होती  है। बदनीयत, कुतर्की  और गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले  व्यक्ति झूठ के सहारे जीते हैं तथा  सच्चाई से हमेशा दूर  भागने का प्रयास करते हैं ।  

Sunday, 14 February 2021

 तथाकथित उच्च शिक्षित लोग देश के विरोध में नारे लगाते हैं और 10वीं - 12वीं पास लोग सियाचिन में माइनस 45 डिग्री या उससे भी कम तापमान तथा रेगिस्तान की गर्मी  में देश की सेवा करते हैं।

Saturday, 13 February 2021

देश में देशद्रोहियों, आतंकवादियों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और अराजकतावादी तत्वों के बहुत से समर्थक और प्रवक्ता मिल जाते हैं।  जो स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी देश पर मर मिटे तथा  सैनिक सीमाओं और उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो रहे हैं उनकी शहादत का अपमान करने वाले तत्व भी मौजूद हैं ।  कुछ  लोग तो स्वयंभू  पुलिस और जज होने के साथ पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर  हर घटना,  यहाँ तक कि देशद्रोह को भी  राजनैतिक और  सांप्रदायिक रंग  देकर  अपना मतलब हल करने में माहिर हैं ।  बस  निहित स्वार्थों से ऊपर उठकर देश के बारे में  सोचने वालों को ढूंढना पड़ता  है।  

Thursday, 4 February 2021

 दूसरों को क्या दोष दिया जाय,  जब दिल्ली ने जिसे सर पर बिठाया, वही दूसरे राज्यों में चुनावी फायदा उठाने के लिए दिल्ली में आग लगवाना चाहता हो तथा यहां उपद्रव, लूटपाट और  हिंसा का सर्मथन कर रहा हो । 

Tuesday, 2 February 2021

 जिस देश में नेताओं  को देश से ज्यादा अपनी कुर्सी और सुविधाओं की चिंता हो , वहां जो हो रहा है वह कोई आश्चर्य की बात नहीं है।  नेताओं के बयान से लगता है जैसे देश में अराजकता और गृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न  करने का यथासंभव प्रयास  किया जा रहा है।  आंतरिक और बाहरी  साजिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि अलगाववादी, आतंकवादी, पड़ोसी और विरोधी देश  तथा अन्य निहित स्वार्थी तत्व  इस स्थिति का फायदा उठाने का प्रयास तो करेंगे ही । सीमा पर  सेनाएं  युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रही हैं  जबकि अन्य सुरक्षाबल अराजक तथा अनियंत्रित भीड़तंत्र का, जिसे अपनी रोटियां सेंकने के लिए सभी मोहरा बना  रहे  हैं। 

 जो  है  जैसा उसे वैसा ही संसार नज़र आता है 

चोर को चोरी तो दुष्ट को अनाचार नज़र आता है 

भ्रष्ट को दिखते  संसार में हर तरफ   भ्रष्टाचारी 

और व्यभिचारी  को व्याभिचार  नज़र आता है 

ईमानदार सभी को ही समझता ईमानदार 

बेईमान को सारा संसार ही बेईमान नज़र आता  है 

जिनको कभी दिखती  नहीं खुद में  कोई बुराई    

उन्हें ही दूसरों में बुराई का अम्बार नज़र आता है