अपनी तथा देश की सुरक्षा के लिए कोई भी उचित कदम हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी । यह सत्य है कि युद्ध या हिंसा से कोई समस्या हल नहीं होती इसलिए यथासंभव इससे बचना चाहिए लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अपनी रक्षा भी नं करें । शक्ति और विनम्रता का सामंजस्य होना ही चाहिए: जैसा कि दिनकर जी ने इन पंक्तियों में कहा है।
सच पूछो, तो शर में ही बसती है दीप्ति विनय की
सन्धि-वचन संपूज्य उसी का जिसमें शक्ति विजय की।