देश में बहुत कुछ अच्छा भी हो रहा है तथा जहाँ निहित स्वार्थी और विघटनकारी ताकतें हावी हैं वहीँ देश की एकता, अखंडता व सामाजिक समरसता के लिए भी निस्वार्थ होकर काम करने वाले बहुत से लोग हैं जो किसी भी भेदभाव से दूर रहकर देश, समाज और मानवता की सेवा कर रहे हैं। लेकिन हमारे देश में मीडिया को लगता है कि अधिकतर नकारात्मक ख़बरें ही सनसनी पैदा करती हैं । पूर्वाग्रह और निहित स्वार्थ हावी होने के कारण जो दिखाया जाता है उसमे भी निष्पक्षता का नितांत अभाव रहता है। व्यावसायिक हित प्राथमिक रहने की वजह से इन्हें लगता है कि अच्छी और सकारात्मक ख़बरें सनसनी नहीं पैदा कर सकतीं इसलिए शायद बिक भी नहीं सकतीं। शायद इसी कारण हमारा मीडिया सकारात्मक ख़बरों से यथा संभव परहेज करता हैं तथा निष्पक्ष भी नहीं रह पाता ।
Saturday, 28 January 2017
Wednesday, 25 January 2017
महात्मा बुद्ध ने संसार को अहिंसा और प्रेम का सन्देश दिया था जिससे प्रभावित होकर सम्राट अशोक ने हिंसा छोड़ी, उनके अनुयायी बने तथा तथागत के सन्देश को पूरे विश्व में फ़ैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन इसके उलट उनके कुछ तथाकथित अनुयायी आज कुतर्क करके जहर उगलते हुए समाज में नफरत फ़ैलाने का कार्य कर रहे हैं।
Tuesday, 17 January 2017
Subscribe to:
Posts (Atom)