किसी भी बहाने झूठ, अफवाहें , भ्रम और नफरत फैलाना, आग भड़काना, अव्यवस्था, अराजकता तथा तोड़फोड़ के लिए उकसाना, जनजीवन को अस्तव्यस्त करवाना तथा गुंडागर्दी और कुतर्क कुछ लोगों को लीडर बनने का सबसे आसान रास्ता लगता है।
Tuesday, 29 December 2020
Monday, 28 December 2020
Saturday, 26 December 2020
Wednesday, 23 December 2020
Thursday, 17 December 2020
धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र, भाषा इत्यादि के नाम पर हम कबीलों की तरह होते जा रहे हैं, जहाँ सिर्फ अपने बारे में सोचा जाता है। न्याय की बजाय बदले की बात की जाती है। इसी का फायदा राजनीतिक तथा उच्च सुविधा संपन्न वर्ग उठा रहा है ।
समाज के जो वास्तविक वंचित लोग हैं, उसके बारे में सोचने का तो किसी के पास समय ही नहीं है क्योंकि वह खुद इतने जागरूक, संगठित और सक्षम नहीं हैं कि अपनी आवाज भी उठा सकें । जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं जुटाना ही उन्हें इतना समय नहीं देता कि वह अपने अधिकारों के बारे में सोच भी सके।
सबकी अपनी पसंद-नापसंद होती है फिर भी सबको आँख, कान और दिमाग इसीलिए मिला है कि अपनी बुद्धि और विवेक का भी प्रयोग करें और अंधविश्वास से बचें । किसी व्यक्ति, विचारधारा या मत का आँख बंद करके भरोसा और अनुसरण गलत भी है और खतरनाक भी हो सकता है । लेकिन कितना विचित्र है कि खुद किसी व्यक्ति, विचारधारा या मत के अंधभक्त ही नहीं बल्कि चरणदास, चारण और चाटुकार भी प्रायः दूसरों को गलत ठहराते उनपर हँसते तथा उनका मज़ाक उड़ाते रहते हैं।
Wednesday, 16 December 2020
जिसे आप पसंद करते हैं, वह आपको पसंद करे या न करे लेकिन आपसे घृणा नहीं कर सकता लेकिन जिससे आप घृणा करते हैं, वह आपको कभी पसंद नहीं कर सकता। घृणा सदैव घृणा को जन्म देती है। यही कर्म का सिद्धांत है।
whom you like, may or may not like you but cannot hate you but the one you hate will never like you. Hatred always leads to hatred. This is the law of karma.
Tuesday, 15 December 2020
Monday, 14 December 2020
व्यक्ति जैसा खुद होता है सारी दुनिया उसे वैसी ही नजर आती है। असहमति और विरोध अपनी जगह है लेकिन दूसरों पर लगातार कीचड उछालने तथा अपशब्दों का प्रयोग करने वाले वास्तव में अपने चरित्र और मानसिक दीवालियापन का परिचय देते हैं और अपनी विश्वसनीयता खो बैठते हैं। उनका यह बर्ताव अपनी कमियों की तरफ से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास लगता है क्योंकि अक्सर ऐसे लोग खुद कीचड में बुरी तरह से डूबे पाये जाते हैं। ऐसे लोग उस मक्खी की तरह होते हैं जो अधिकतर गंदगी पर ही बैठती हैं।
पिछले 50 वर्षों में देश ने दो बड़े आंदोलन देखे हैं। एक लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में तत्कालीन सरकार की तानाशाही के खिलाफ तथा दूसरा अन्ना हज़ारे द्वारा भ्रष्ट्राचार के खिलाफ। उस समय जिनकी सरकार थी उससे सभी वाक़िफ़ हैं । जो आंदोलन के जनक तथा परिवर्तन के वाहक थे, उन्हें बड़ी सफाई से किनारे लगा दिया गया तथा जिन्होंने उन आंदोलनों का सबसे ज्यादा फायदा उठाया उनका चरित्र देश के सामने है। घोर स्वार्थी और अवसरवादी राजनेता तथा दूसरे लोग तो अपनी रोटियां सेंक लेंगे परन्तु आंदोलन का अपने लक्ष्य से भटकना निश्चित है। इसलिए किसी भी आंदोलन से इन गिरगिटों को दूर रखा जाना बहुत जरूरी है।
अंग्रेजों ने अपने स्वार्थों के लिए बिचौलियों, दलालों, कालाबाज़ारियों, भ्रष्टाचारियों, बदनीयतों, बेईमानों तथा मुफ्तखोरों का एक तंत्र विकसित होने दिया, जो स्वतंत्रता के बाद भी यथावत बना रहा तथा दिन पर दिन और भी मज़बूत होता गया। हर मौके और परस्थिति का फायदा उठाने में इन्हें महारत हासिल है। सुविधा संपन्न लोगों को छोड़कर हर आम नागरिक इसका भुक्तभोगी है लेकिन इस तंत्र ने सबसे ज्यादा नुकसान गावों तथा किसानों को पंहुचाया है । यह तंत्र अपने आप में सबसे गंभीर समस्या है और इसपर निर्णायक कार्यवाई के बिना कुछ भी सार्थक नहीं हो सकता। लेकिन अवसरवाद की राजनीति इसे समाप्त नहीं करना चाहती बल्कि इस तंत्र से फायदा उठाती है। वैसे भी निहित स्वार्थी तथा अवसरवादी लोगों की दिलचस्पी किसी समस्या का समाधान चाहने की बजाय उसे और उलझा कर अपनी रोटियां सेंकने में रहती है।
Saturday, 12 December 2020
संसार में बुद्धिहीन कर्मजीवी ज्यादा होते हैं जिसका फायदा कर्महीन बुद्धिजीवी उठाते हैं। जिस दिन वे कर्मजीवी इनकी सुनने और मानने की बजाय अपने बुद्धि और विवेक का प्रयोग शुरू कर देंगे, उसी दिन से अन्याय कम होता जायेगा और संसार की अधिकतर समस्याएं भी आसानी से सुलझने लगेंगी। नक़ली तथा निहित स्वार्थी शुभचिंतकों, स्वयंभू ठेकेदारों और मसीहाओं ने मानवता को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।
Friday, 11 December 2020
Wednesday, 9 December 2020
कुछ लोगों के स्वार्थों, सनक और दादागीरी की वजह से राजनीति तो हमेशा ही खतरनाक रही है और आज भी है, चाहे वह विश्व की हो या हमारे देश की । जो लोग गावों में रहते या उनसे जुड़े हैं वह जानते हैं कि वहां की राजनीति आजकल और भी खतरनाक हो गई है। लेकिन अगर व्यवस्थित तथा संस्थागत तरीके से जीना है तो राजनीति से बचना असंभव है। इसलिए मानव किसी भी स्थिति में इसके साथ ही जीने के लिए अभिशप्त है। फिर भी उम्मीद पर दुनिया कायम है।
बिना समझ और समझौते के कोई रास्ता निकलना असंभव होता है। जिस तरह से जिद और राजनीति हो रही है, सोचना पड़ रहा कि चिंता किसानों के हितों की ज्यादा है या कुर्सी और दूसरे निहित स्वार्थों की। क्योंकि राजनेता हो या कोई अन्य नेता, उसकी नज़र हमेशा समस्या को सुलझाने की बजाय उलझाकर अपना उल्लू सीधा करने पर ज्यादा होती है। नुकसान में हमेशा गरीब आदमी रहता है। नेताओं , सुविधासम्पन्न लोगों और दलालों का कभी कोई नुकसान नहीं होता, उनके तो दोनों हाथों में लड्डू रहते हैं । देश में किसान भी दो तरह के हैं तथा छोटे और गरीब किसानों की कीमत पर तथाकथित किसान, बिचौलिए और कुछ दूसरे लोग फायदा उठाते रहे हैं जबकि असली किसान हमेशा घाटे में रहता है।
Tuesday, 8 December 2020
Monday, 7 December 2020
Sunday, 6 December 2020
निश्चित रूप से देश के अधिकतर किसानों की स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन उसके लिए वह खुद भी जिम्मेदार है। किसान परिवार का होने के नाते एक बात बहुत अच्छी तरह समझता हूँ कि देश में असली किसान के अतिरिक्त कुछ तथाकथित किसान भी हैं तथा अब तक सिर्फ वही फायदे में रहे हैं क्योंकि अधिकतर नीतियां सिर्फ उन्हीं को ध्यान में रख कर बनती रही हैं । असली किसानों को अभी तक सिर्फ धोखा ही दिया गया है और उनके नाम पर सिर्फ कुछ लोग मजे करते रहे हैं। जो किसानों को हमेशा मूर्ख बनाते रहे हैं और उनकी बदहाली के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं वही अब उनके मसीहा होने का नाटक कर रहे हैं। असली किसान को जब तक यह समझ में नहीं आएगा उसका भला नहीं हो सकता ।