Tuesday, 31 March 2020

मानवता को खतरा उत्पन्न करने वाले लोग धार्मिक कहे जा सकते हैं ?
Are the people who threat to humanity may called religious?
The person who presumes himself progressive, liberal and broadminded should be impartial. Narcissists and egocentric consider their obstinacy, partiality, sophistry and habit of blindly criticizing and finding fault in someone whom they don't like, as a sign of the same.
अन्धविश्वास, निहित स्वार्थ, लालच तथा गैरजिम्मेदारी  सच्चाई से मुँह चुराने तथा कुतर्क के लिए प्रेरित करते हैं।  जब पूरा देश बल्कि मानवता खतरे में है तब भी कुछ लोग घटिया राजनीति तथा कुतर्क से बाज नहीं आते ।

यहाँ तक कि उस देश की भी वाहवाही  तथा समर्थन करने  वाले लोग  संसार में मौजूद  हैं जो कभी मानवाधिकारों की परवाह नहीं करता तथा जिसकी  लापरवाही या किसी करतूत  की वजह से आज   पूरी मानवता को खतरा उत्पन्न  हो गया है । 

Sunday, 29 March 2020

तरह तरह के वायरस, बैक्टीरिया तथा जर्म्स मनुष्य सहित अन्य जीवों तथा वातावरण में हमेशा मौजूद हैं। बहुत पुरानी पुस्तकों में कृमियों, विषाणु तथा जीवाणुओं का उल्लेख मिलता है। जब तक यह अपने स्वाभाविक निवास में होते हैं तब तक इनसे कोई समस्या भी नहीं है बल्कि कई तो जीवन के लिए आवश्यक भी हैं। समस्या तब खड़ी होती है जब उनके स्वाभाविक निवास से उनका संक्रमण किसी और में होता है। ऐसा होने के पीछे मुख्यतः मानव का प्रकृति के साथ खिलवाड़ दोषी है जो सिर्फ अपनी जरूरतों से संतुष्ट न होकर अपने स्वार्थ तथा मजे के लिए इसके संसाधनों का अनावश्यक तथा बेदर्दी से दोहन कर रहा है, चाहे उससे वातावरण पर कैसा भी प्रभाव पड़े। इसका नजारा हर तरफ दिखाई दे रहा है।
इसके अतिरिक्त यह भी आशंका जाहिर की जाती रही है कुछ देश जैविक हथियारों पर भी काम कर रहे हैं जो किसी भी अन्य विनाशकारी हथियार से जायदा घातक साबित होंगे। जो भी हो लेकिन यह तो निश्चित है कि यह महामारी भी मानव की करतूतों की ही देन है। एक देश द्वारा दुनिया से बहुत सी  जानकारियां या तो छुपाई गई हैं या उन्हें समय से उजागर नहीं किया गया। मानवता पर आये इस संकठ के समय में भी जो देश सैन्य अभ्यास तथा मिसाइलों का परीक्षण कर रहे हैं, उनकी नीयत संदेह के दायरे में तो आती ही है। मनुष्य का लालच, अनजाने में अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने की प्रवृत्ति विशेष रूप से कुछ लोगों की पावर की भूख और क्या गुल खिलाएगी, कहना मुश्किल है। लेकिन दुनिया विनाश की तरफ बढ़ रही है इसमें कोई संदेह नहीं है और हम एक तरह से बारूद के ढेर पर बैठे हैं ।

Saturday, 28 March 2020

सबसे सरल काम दूसरे की आलोचना करना तथा कमियां निकालना है। इस समय निश्चित रूप से जागरूकता के साथ ही समन्वय का भी अभाव दिखाई दे रहा है लेकिन इस आपदा की स्थिति में कमियां गिनाने तथा किसी को दोष देने की बजाय संभव हो तो कुछ सहायता करने का समय है। जिस वर्ग की देश में बहुतायत है उससे जागरूकता की आशा करना या उसे सीधे सीधे दोष देना समस्या का सरलीकरण करना है। इसके लिए पूरी व्यवस्था के साथ सुविधा सम्पन्न वर्ग भी समान रूप से दोषी है जो सामान्यतः अपने सुख सुविधा से आगे सोचने का भी कष्ट नहीं करना चाहता।
इतने बड़े देश में समन्वय करना भी बहुत आसान नहीं है जब कोई कमी दिख रही है तो सीमा और समझ के अनुसार अपने स्तर पर उसे दूर करने का यथासंभव प्रयास सभी कर रहे हैं।

Thursday, 26 March 2020

लॉक डाउन का पूर्णतः पालन होना आवश्यक है इसमें न शक की कोई गुंजाईश है न ही और कोई चारा है । केंद्र तथा राज्य की सरकारों ने लोगों विशेष रूप से कमजोर वर्ग की सुविधा के लिए कुछ सराहनीय कदम उठाये हैं तथा काफी कार्य हो रहा है । लेकिन जैसा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में दिखाया जा रहा है कि असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों तथा कमजोर वर्ग के लिए अभी भी बहुत कठिन और दयनीय स्थिति है। इसके बारे में संवेदनशील होते हुए उचित कदम उठाये जाने चाहिए। मीडिया भी सिर्फ यह दिखाने की बजाय अगर सम्बंधित अथॉरिटीज को भी सीधे उनकी स्थिति से अवगत कराये तथा साथ ही यथासंभव कुछ सहायता भी कर दे तो ज्यादा उचित होगा। आखिर आजकल न्यूज़ चैनल्स पर समाचर से ज्यादा समय विज्ञापनों को दिया जा रहा है।

Tuesday, 24 March 2020

मानसिक दीवालियापन का कोई इलाज नहीं है।
There is no cure for mental bankruptcy.
जहाँ कुछ लोग अपनी तथा अपने परिवार की जान खतरे में डाल कर दूसरों की जान बचाने का यथासंभव प्रयास कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सारी अपीलों के बाद भी अपने दुराग्रह के कारण इन सब पर पानी फेरने के लिए अपनी जान दांव पर लगा कर भी सभी के साथ अपने परिजनों तक को मुसीबत में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। दुर्भाग्य से इनमें अच्छे पढ़े लिखे लोग भी हैं जो स्वास्थ्य और सुरक्षा कर्मियों से बिना वजह उलझ कर उनके काम में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
अपना जीने का  अलग अंदाज़ होना चाहिए
विष मिले या अमृत स्वीकार होना चाहिए
लोग  क्या  सोचें, कहें  यह तो उन्हें है सोचना 
 आपका खुद आप पर  अधिकार होना चाहिए 

Monday, 23 March 2020

कई बार हमें अपने चारो तरफ एक दीवार खड़ी करनी पड़ती है, इसलिए नहीं कि हमें किसी की जरुरत नहीं या हम बदल गए हैं बल्कि यह जानने के लिए कौन वास्तव में इस दीवार को तोड़ कर पास आना चाहता है।
प्रायः ऐसा होता है कि जिनके मुश्किल समय में हम उनके साथ खड़े होते हैं उनमें से अधिकतर लोग समय बदलते ही आपकी उपेक्षा करने लगते हैं तथा अगर आप का मुश्किल समय हो तब तो आपसे किनारा ही करने लगते हैं। सिर्फ कुछ लोग ही हर परिस्थति में आपके साथ खड़े होते हैं और यही लोग जीवन में महत्वपूर्ण होते हैं । किसी से शिकायत की तो जरुरत नहीं है लेकिन लोगों की पहचान तो जरुरी होती ही है।
I may be wrong but no one can judge himself as per my opinion. It should be left on others. We can only pray and try for improvement.
आचार्य चाणक्य की यह सीख आज बहुत ही प्रासंगिक तथा सामयिक लग रही है ---
दूसरों की गलियों से भी सीख लेनी चाहिए क्योंकि अपने ऊपर ही प्रयोग करने पर तुम्हारी आयु कम पड़ जाएगी।
 स्वाभाविक है जो खुद कुछ करने लायक नहीं होते वह सिर्फ कमियां ढूढ़ने तथा अनावश्यक निंदा करने के अलावा कुछ कर  भी नहीं सकते ।

Saturday, 21 March 2020

संसार बल्कि  पूरा ब्रह्मांड सहअस्तित्व पर आधारित है।  एक का अस्तित्व संकट में आने पर  दूसरे का अस्तित्व भी सुरक्षित नहीं रह सकता।  जिसका प्रमाण  सामने है।  सनकी, बदनीयत, दुराग्रही तथा गैरजिम्मेदार लोग  खुद , समाज तथा पूरी मानवता को भी अपनी जिद के लिए खतरे में डालने से परहेज नहीं करते क्योंकि वह घोर स्वार्थी स्वाभाव के कारण अपने से आगे सोच ही नहीं सकते । इसका एक उदाहरण देखिये कि जब पूरी दुनिया एक भयानक संकट के दौर से गुजर रही है तथा उससे निपटने का हर संभव प्रयास कर रही है  तब एक सनकी मिसाइल का परीक्षण करवा रहा है। 

Friday, 20 March 2020

प्रधानमंत्री जी तथा अन्य लोगों ने जो कहना था कह दिया तथा जो करना चाहिए वह कर रहे हैं। अधिकतर लोगों ने इसका स्वागत भी किया तथा उसे सफल बनाने का इरादा भी जाहिर कर दिया । लेकिन कुछ नेता, अभिनेता तथा जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों में ही जिम्मेदारी का अभाव नजर आ रहा है और इसे गंभीरता से नहीं ले रहे तब दूसरों से क्या उम्मीद करें।
The Prime Minister and others have said what they had to say and are doing what they should do. Most of the people have welcomed it and also expressed their intention to make it successful. But when it looks lack of responsibility among some leaders, actors and people in responsible positions as they are not taking it seriously then what to expect from others .
स्वाभाविक है, सुविधा और हित के अनुसार अधिकतर लोग जिसे पसंद करते हैं उसके वकील जबकि नापसंद आने वालों के लिए जज होते हैं।
पूरे विश्व के साथ देश के लिए भी बहुत ही कठिन समय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, अन्य देशों की सरकारें तथा अपने यहाँ भी केंद्र या राज्यों की सभी सरकारें अपने स्तर पर इससे निपटने का यथासंभव प्रयास कर रही हैं। सावधानी रखने तथा इसमें योगदान करने की बजाय संकुचित मानसिकता तथा पूर्वाग्रह के कारण आलोचना करने, कमियां निकालने तथा दुराग्रह से किसी का भला नहीं होने वाला है। चिकित्सा सेवाओं, सफाई कर्मियों तथा जाँच और सुरक्षा में लगे लोगों के बारे में सोचिये जिन्हें इससे निपटने के लिए अपने तथा परिवार की सुरक्षा को दांव पर लगाना पड़ रहा है। उन लोगों के बारे में भी सोचिये जिनके पास आप जैसे संसाधनों का अभाव है।
It is a very difficult time for the country along with the whole world. The World Health Organization, the governments of other countries and all the governments of the Center or the States are trying their best to prevent this at their level. Rather than being cautious and contributing to it, there is no use to being critical, adamant and finding shortcomings due to narrow mindset and prejudice. Think of people of medical services, sanitation workers and those involved in investigations and security, who have to put their own and family's safety at stake to deal with this epidemic. Also think of those unprivileged people who don't have resources like you.

Thursday, 19 March 2020

मेरे हिसाब से  पसंद और सम्मान व्यक्तिगत तथा आंतरिक अनुभव होता  है, यह कोई प्रदर्शन की वस्तु नहीं  है।
According to me choice and respect are personal and internal experiences, it is not an object to display.

Tuesday, 17 March 2020

खुद का घर शीशे का होते हुए भी दूसरों के घर पर पत्थर फेंकना आज की राजनीति  है। 

Sunday, 15 March 2020

कोई भी अवसर या कैसी  भी गंभीर  स्थिति हो,  कुछ लोग अपनी असली औकात दिखाए बिना रह नहीं पाते। 
असफल लोग प्रायः अपनी कमियों को ढूढ़ने तथा उसे सुधारने की बजाय सफल व्यक्ति की कमियां ढूढ़ने में ज्यादा विश्वास रखते हैं । इसलिए सकारात्मक कार्य तथा सफलता के लिए प्रयास करने की बजाय अपनी ऊर्जा अक्सर अनुचित तथा बिना वजह दूसरों की आलोचना करने में व्यर्थ करते रहते हैं। उनकी मानसिकता और सोच इतनी नकारात्मक, सीमित तथा निम्न स्तर की हो जाती है कि उन्हें अपनी तरफ देखने का समय ही नहीं मिलता जो उनकी सफलता में सबसे बड़ी बाधा होती हैं।

Friday, 13 March 2020

मानवता से ऊपर कोई धर्म नहीं है यह अटल सत्य है। लेकिन कड़वी सच्चाई और वास्तविकता यह है कि यह सिर्फ दूसरों को बताने के लिए है। जब अपनी सुविधा और स्वार्थों का सवाल आता है और खुद, अपने परिवार, परिवेश, समाज या वर्ग द्वारा की गई असहिष्णुता, अनैतिकता, अमानवीयता या हिंसा तथा भ्रष्टाचार व अन्य अपराधों की बात आती है तब लोग उसकी बहुत अच्छी वकालत करते हैं जबकि दूसरों के लिए जज बनने से पहले जरा भी समय नहीं गंवाते । दूसरों से सद्भाव, शांति, सहिष्णुता, साहचर्य, नैतिकता, न्याय तथा निष्पक्षता की सभी उम्मीद करते हैं लेकिन अपने लिए अधिकतर लोगों के मानदंड कुछ और होते हैं। दूसरों को ज्ञान दे रहे लोग खुद अपने ऊपर उसे लागू नहीं करते ।

Sunday, 8 March 2020

Doing good is more important and beneficial than speaking and looking good. Life becomes more stressless, easy and simple.
जब लोग किसी को पसंद करते हैं तो उसकी बुराई नहीं देखना चाहते लेकिन जब नफरत करते हैं तब उसकी अच्छाई भूल जाते हैं। 
असमानता, रूढ़िवादिता और अन्धविश्वास के खिलाफ   पहल करने में महिलाओं का विशिष्ट योगदान हमेशा  रहा   है और रहेगा। 

Saturday, 7 March 2020

निहित स्वार्थ वश किसी के प्रति  अपशब्दों का प्रयोग करना,  समाज में नफरत फैलाना,  थूँकना-चाटना तथा तथ्यों को अपनी सुविधा के  अनुसार  तोड़ मरोड़ कर पेश करना पूर्वाग्रह ग्रस्त,  दूषित तथा अविकसित मानसिकता का परिचायक है। ऐसे लोगों  से  शांति, सौहार्द्र तथा मानवता की उम्मीद व्यर्थ है।