Thursday, 12 August 2021

 निसंदेह देश की स्थिति  चिंताजनक है  लेकिन चोर मचाये शोर तथा चोरी और सीनाजोरी का ऐसा उदाहरण भी शायद ही मिले।  भ्रष्टाचार के आरोपी तथा दोषसिद्ध और सजा पा चुके अपराधी  तथा उनके उत्तराधिकारी भी अगर जननायक बनने का प्रयास करें तो यह चिंता का विषय तथा गंभीर   खतरे का संकेत  है।  यह तो ऐसे ही है जैसे जंगल के कमजोर  जानवरों  को   शेर, बाघ और तेंदुए द्वारा खतरे से बचाने  की बात  भेड़िये, जंगली कुत्ते और लकड़बग्घे करने लगें।   क्रांति और परिवर्तन की अपेक्षा ईमानदार और कर्मठ लोगों से की जानी चाहिए,  मुफ्तखोर, बेईमान, भ्रष्ट, अपराधियों तथा  गुंडों के समूह से नहीं।

No comments:

Post a Comment