Friday, 31 December 2021

 जाने माने दुश्चरित्र, भ्रष्ट, बेईमान, लुटेरे, मुफ्तखोर और अपराधी यदि किसी चरित्रवान, ईमानदार और मेहनती व्यक्ति के खिलाफ ज़हर उगल रहे हों,   उस पर लगातार कीचड़ उछाल रहे हों तथा  उसका चरित्रहनन करने का यथासंभव प्रयत्न  कर रहे हों तो यह स्वयंसिद्ध है कि उस व्यक्ति की वजह से इनकी  मनमानी, लूट या इनके  किसी गलत धंधे और काली कमाई  पर  गंभीर रूप से असर पड़ा  है और इनके  कुछ निहित स्वार्थ निश्चित तौर पर और बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं ।

Thursday, 30 December 2021

विश्वास समुद्र की तरह है यह कितना गहरा होगा, यह आपकी सोच और ईमानदारी पर निर्भर करता है।

Faith is like an ocean, how deep it will be, it depends on your thinking and sincerity.

Monday, 13 December 2021

 इसका कोई अर्थ नहीं, आप कौन हैं, क्या हैं और कितने सही हैं 

जो आपको जैसा समझता है, उसके लिए आप वही हैं 

इसलिए व्यर्थ है सोचना, चिंता करना  और उलझना किसी से 

कोई कुछ भी सोचे या कहे, आप तो जो हैं   बस  वही हैं