ऐसा लगता है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व सीमाओं पर चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का फायदा उठाकर जहर उगलने, अलगाववाद को हवा देने तथा देश को फिर आतंकवाद की तरफ धकेलने का प्रयत्न कर रहे हैं। यह बाहरी ताक़तों की साजिश भी हो सकती है जो इन तत्वों का सहारा लेकर देश को अस्थिर करना चाहती हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देश को पारिवारिक संपत्ति और सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। वह या तो सत्ता में रहेंगे या फिर साजिश करेंगे तथा देश को अराजकता की तरफ धकेलेंगे जैसा कि पिछले कुछ दशकों में देखा जा चुका हैं। दूसरे लोग अनजाने में इनका मोहरा बन जाते हैं जैसे किसान आंदोलन के दौरान हुआ। सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं लेकिन देश किसी संगठन, दल या सरकार का नहीं बल्कि उसके नागरिकों का है। सत्ताएं आती जाती रहती हैं लेकिन देश तो हमेशा रहेगा ।
No comments:
Post a Comment