बस यही दो मसले जिन्दगी भर हल न हुए,
नींद पूरी न हुई, ख्वाब मुकम्मल न हुए।
किसी मद्दे पर सार्थक और निष्पक्ष होकर बहस करना अच्छी बात है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में अधिकतर मुद्दे निहित स्वार्थ, चुनावी नफा नुकसान और सस्ती लोकप्रियता से प्रेरित होकर उठाये जाते हैं। जबकि वास्तविक मुद्दों से सभी को परहेज है और सभी इससे कतराते नजर आते हैं। हर नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय तथा किसानों और गरीबों तथा अन्य आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर सार्थक बहस और समाधान परक उपाय ढूंढने की किसी को फुर्सत नहीं है। किसी ने सही कहा है।
भारतीय राजनीति, एक नए मोड़ में
कौन कितना गिरे, सब लगे होड़ में
अज्ञात
पूरा मानव इतिहास मनुष्य के लालच और मूर्खताओं के कारण अपने तथा आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट में पड़ने तथा हानि उठाने की कहानी है। सदैव ही कुछ लोगों के लालच और मूर्खता को समाज और मानवता लम्बे समय तक भुगतते रहते हैं। फिर भी कोई इससे सबक नहीं लेना चाहता।
हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और मेरा अपना अनुभव है कि सिर्फ सिक्के के एक पहलू को देखकर किसी निर्णय पर पहुँचने से अक्सर गलती ही होती है । इसलिए मैं सिक्के का दूसरा पहलू भी देखने का यथासंभव प्रयास करता हूँ।
Every coin has two sides and in my own experience, arriving at a decision by looking at only one side of the coin is often a mistake. So I try my best to see the other side of the coin as well.