यह बिडंबना ही है कि दूसरों को शांति, सादगी, ईमानदारी और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले अक्सर खुद अशांत, अय्याशी में डूबे, भ्रष्ट और अनैतिक पाए जाते हैं।
Monday, 29 January 2018
Sunday, 28 January 2018
Saturday, 27 January 2018
परिवार आपसी सद्भाव और सामंजस्य से चलते हैं । हर व्यक्ति का सोचने का अपना तरीका होता है इसलिए कोई भी हर समय किसी से सहमत नहीं रहता फिर भी कुछ बुनियादी चीजों का ध्यान रखते हुए आपसी सहमति और सामंजस्य से रास्ते निकाले जाते हैं। जब यह नहीं हो पाता तब बिखराव शुरू हो जाता है। आप जिस थाली में खाते हैं या जिस नाव में बैठते हैं उसी में छेद करके ज्यादा समय तक अपना अस्तित्व कायम नहीं रख सकते। यही बात समाज और देश बल्कि पूरे विश्व और ब्रह्माण्ड पर भी लागू होती है।
हिंसा तो हिंसा ही है, किसी के प्रति हो गलत और निंदनीय ही है। परन्तु जैसे पाकिस्तान को आतंकवाद में अच्छे बुरे का फर्क नज़र आता है उसी तरह हमारे देश में भी कुछ लोगों को हिंसा में भी इसी तरह का फर्क नज़र आता है। इसलिए सुविधानुसार विरोध होता है या चुप्पी साध ली जाती है । राजनीतिक वर्ग का काम तो हर आग पर अपनी रोटियां सेंकना है इसलिए वह हर मौके पर अपने फायदे नुकसान के हिसाब से बोलते हैं लेकिन जब अपने आप को बुद्धिजीवी कहने वाला वर्ग भी यही करता है तब स्थिति चिंताजनक हो जाती है। देश और समाज विरोधी गतिविधियों पर भी पूर्वाग्रहग्रस्त तथा पक्षपातपूर्ण रवैया नीयत पर सवाल तो खड़ा करता ही है। निहित स्वार्थ कहें या डर जो भी है, देश और मानवता दोनों के लिए घातक तो है ही।
Friday, 26 January 2018
Thursday, 25 January 2018
श्री हीरो वाधवानी जी की नई पुस्तक 'सकारात्मक अर्थपूर्ण सूक्तियाँ' प्राप्त हुई जिसके लिए उनका सादर आभार । यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इस पुस्तक में उन्होंने गागर में सागर भरने का काम किया है। इससे पहले भी उनकी इसी सन्दर्भ में एक पुस्तक 'प्रेरक, अर्थपूर्ण कथन एवं सूक्तियाँ' प्रकाशित हुई थी जिसे पढ़ने का सौभाग्य मुझे मिला था। इन पुस्तकों में संकलित कथन और सूक्तियों के माध्यम से उन्होंने जीवन में मानवीय और नैतिक मूल्यों के महत्त्व को जिस तरह से दर्शाया है वह अप्रतिम है। ज्ञानवर्धक और नैतिक शिक्षा से परिपूर्ण यह पुस्तक सभी के लिए विशेष रूप से बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी है। मैं उनके इस अनमोल संग्रह के लिए श्री हीरो वाधवानी जी का अभिनन्दन करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनायें देता हूँ और आशा करता हूँ कि वह आगे भी अपनी रचनाओं से हमारा ज्ञानवर्धन करते रहेंगे।
अजब हाल है इस देश का। कोई जहर उगल रहा है तो कोई आग लगा रहा है। कोई चुपचाप तमाशा देख रहा है तो कोई आग में घी डाल रहा है। जिस तरह भी हो सब अपनी रोटियाँ सेंकने में व्यस्त हैं। न्यायपालिका के फैसले का सम्मान कैसे होगा जब सजायफ्ता लोगों को भी किसी योद्धा और बलिदानी की तरह दिखाने की कोशिश की जा रही है। वर्तमान परिस्थितियों में आतंकियों और अन्य अपराधियों के हौसले बुलंद होना स्वभाविक ही है। देश की सुरक्षा पर भी राजनीति हो रही है जबकि गंभीर संकट के बादल मंडरा रहे हैं । लेकिन सबका ध्यान समाधान ढूढ़ने की बजाय किसी भी तरह अपनी स्वार्थ सिद्धि की तरफ है।
Monday, 22 January 2018
आमतौर से राजनीति और ईमानदारी का कोई सम्बन्ध नहीं है। राजनीतिक वर्ग की एक सार्वभौमिक विशेषता है कि वे अपने को गलत कभी भी नहीं मानते। जबकि गंभीरता से विचार करें तो संसार की अधिकतर समस्यायें इन्हीं की देन हैं या ये किसी न किसी रूप से जिम्मेदार होते हैं । हर बात के लिए दूसरों, विशेष रूप से विरोधियों को जिम्मेदार ठहराने और उनकी कमियाँ गिनाने में इन्हें महारत हासिल होती है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस और लालबहादुर शास्त्री जैसे राजनीतिज्ञ अपवाद स्वरुप ही हुए हैं और ऐसे लोगों का क्या हश्र होता है, इतिहास गवाह है ।
Saturday, 20 January 2018
निश्चित रूप से सच्चाई के रास्तों पर चलने वालों के रास्ते में बाधायें आती हैं लेकिन यह भी सच है कि सच्चाई को अपनी सुविधा के अनुसार तोड़ने मरोड़ने पर वह सच नहीं रहता । मक्कारी और अवसरवाद को सच का नाम नहीं दिया जा सकता। इस सन्दर्भ में कृष्ण बिहारी 'नूर' की ग़ज़ल का यह शेर बहुत ही प्रासंगिक है।
सच बढे या घटे तो सच न रहे
झूठ की कोई इन्तेहाँ ही नहीं
झूठ की कोई इन्तेहाँ ही नहीं
Thursday, 18 January 2018
Sunday, 14 January 2018
अपवादों को छोड़ दें तो प्रायः किसी भी तरह का अधिकार, बल या सत्ता पाना और खोना दोनों ही मानसिक स्थिति पर असर डालते हैं। मिलने पर अहंकार से मानसिक विकृति आती है जबकि जाने पर कुंठा से।
There may be some exceptions but generally getting or loosing any type of power effects mental status. Getting power looses mental balance due to proud whenever loosing causes frustration.
Saturday, 13 January 2018
Thursday, 11 January 2018
Wednesday, 10 January 2018
Monday, 8 January 2018
Subscribe to:
Posts (Atom)