Saturday, 29 July 2017

कुछ दुर्लभ अपवादों को छोड़ दें तो राजनीति और नैतिकता विरोधाभाषी शब्द हैं।
  कुछ लोगों की  अंतरात्मा उनकी  सुविधा और फायदे नुकसान  के हिसाब से ही  सोती जागती रहती है।

Friday, 28 July 2017

हमारे देश में विभिन्न धर्मों एवं आस्थाओं का अद्भुत संगम है इसलिए हमारे संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत प्रासंगिक और अनिवार्य है। वैसे भी धर्म और आस्था हर व्यक्ति का व्यक्तिगत निर्णय होता है और सभी अपनी आस्था के अनुसार चलने तथा पूजा पद्धति अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर अगर आप भ्रष्टाचार का बचाव करते नजर आते हैं तो इसमें सबसे ज्यादा नुकसान धर्मनिरपेक्षता का ही है।

Tuesday, 25 July 2017

जब भी कुछ विचार मन में आते हैं, कभी अपने शब्द और अधिकतर किसी और के शब्द उन्हें प्रकट करने का माध्यम बन जाते हैं।

Tuesday, 11 July 2017

हमारे देश में कुछ ऐसे लोग हैं जो आतंकवादी घटनाओं में भी राजनीतिक रोटियां सेंकने की गुंजाईश ढूढ़ लेते हैं ।
हिंसा या अन्य कोई भी अपराध किसी के भी खिलाफ गलत है जिसकी जितनी निंदा की जाय कम है लेकिन अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले जैसी आतंकवादी घटनाओं के बाद मानवाधिकार आयोग और मानवाधिकारों के तथाकथित प्रवक्ता कहाँ सो जाते हैं, यह शोध का विषय है ?

Friday, 7 July 2017

भ्रष्ट, अवसरवादी और निहित स्वार्थों से ग्रस्त लोगों के गठबंधन से देश का क्या भला हो सकता है ? सारी लड़ाई सत्ता में आकर जनता के माल को लूटने और बिना मेहनत ऐश करने की है जो आज की राजनीति का एकसूत्रीय कार्यक्रम है।