Friday, 25 June 2021

 संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं  मिलता: यह बात जितनी जल्दी समझ में आ जाये, उतना ही अच्छा है। किसी न किसी रूप में हर चीज  की कीमत चुकानी ही पड़ती है। 

Nothing  comes  free in the world: the sooner this is understood, the better. Price of everything has to be paid in some form or the other.

 जो लोग लोकतंत्र, मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कुछ भी बकवास और गुंडागर्दी करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार  समझते हैं उन्हें ही अपने बारे में सच सुनना बिलकुल पसंद  नहीं आता।  ऐसा होने पर वह और उनके समर्थक किसी भी हद तक नीचता, गुंडागर्दी और हिंसा पर उतर आते हैं। अगर आपको अपने लिए इस तरह के अधिकार चाहिए तो फिर दूसरों के ऐसा ही अधिकार प्रयोग करने से परेशानी क्यों  होनी चाहिए ? अधिकार के साथ कुछ कर्तव्य भी जुड़े हैं,  यह इन निहित स्वार्थी, संकीर्ण मानसिकता और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की समझ में नहीं आता।   देश संविधान और कानून से ही चल सकता है।  जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली स्थिति अंततः सबके लिए दुखदाई होती है । आग लगाने वाला भी देर सवेर  उस आग से प्रभावित होकर ही रहेगा, यह प्रकृति का नियम  है। 

 मानवाधिकार उनके लिए  होना चाहिए जो मानव की तरह व्यवहार करते हैं ।  जिसका व्यवहार अमानवीय तथा अपराधियों की तरह हो  और जो अनावश्यक आतंक, हिंसा, अराजकता, झूठ और अफवाह फैला रहा हो या उसे किसी  भी रूप में समर्थन दे रहा हो, जिससे दूसरों के मानवाधिकारों का हनन होता हो, उसके साथ नरमी बरतने का क्या मतलब है। 

Human rights should be for those who behave like human beings. Whose behavior is inhuman and like criminals and who is spreading unnecessary terror, violence, anarchy, lies and rumors or supporting it in any form, which violates the human rights of others:  what is the point of being lenient with him?

Wednesday, 16 June 2021

 सच्चाई जब तक सहमति बनाती हैं तब तक झूठ अपना साम्राज्य खड़ा कर लेता है।

As long as the truth agrees, the lie builds its empire.

Tuesday, 15 June 2021

 जबसे हम अपने आप को दूसरों से अच्छा मानने लगते हैं तभी से हमारा पतन शुरू हो जाता है।

When we start considering ourselves better than others, then our downfall starts.

Sunday, 13 June 2021

 जीवन पल पल बीत रहा है 

सांसें एक एक कर घट रही हैं 

न जाने कल क्या हो ?

इसलिए आज का आनंद लो 

और कुछ ऐसा करो 

कि लोग पीछे तारीफ़ न भी करें 

तो गालियां भी न दें। 

Friday, 11 June 2021

 स्वतंत्रता का मतलब मनमानी नहीं है। अगर सभी मनमानी करेंगे तो समाज हो या परिवार, सुचारु रूप से  चल नहीं सकता। आज इसीलिए परिवार हो या समाज,  हर जगह  बिखराव नज़र आता है। अगर अधिकार हैं तो कर्तव्य भी हैं जिन्हें याद रखा जाना चाहिए, जिसका नितांत आभाव नज़र आता है। 

Thursday, 10 June 2021

 अफवाहों के वायरस के आगे कोरोना वायरस भी फेल  है। 

Friday, 4 June 2021

कोई भी ब्यूरोक्रेट संविधान की शपथ लेकर आता है  न कि किसी व्यक्ति  विशेष की, इसलिए उसे देश और संविधान के प्रति वफादार होना चाहिए न कि किसी राजनेता  के प्रति ।  वह अगर नियमों को छोड़ कर किसी राजनेता के एजेंट की तरह व्यवहार करने लगे तो दो ही मतलब निकलते हैं।   या तो वह उस नेता की गुंडागर्दी से डरा हुआ है या फिर उसके अपने निहित स्वार्थ हैं।  अधिकतर  ब्यूरोक्रेट कैसे हैं, जगजाहिर  है लेकिन जिस तरह से  पिछले छह दशकों  में कुछ राजनेताओं   विशेष  रूप से व्यक्ति या  पारिवार केंद्रित  दलों के नेताओं द्वारा इनको डराया और मज़बूर किया  गया है या उनके साथ  जैसा व्यवहार किया गया  है, उनका डर भी स्वाभाविक ही है।  आखिर जान और सुख सुविधाएँ किसे प्यारी नहीं होतीं। फिर भी संविधान और नियमों पर न चलने वाले ब्यूरोक्रेट्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाई जरुरी है।  ऐसे लोगों के पक्ष में खड़े होने वाले लोगों का चरित्र भी समझा जा सकता है कि वह खुद कैसे हैं या  रहे हैं। जिस ब्यूरोक्रेट को राजनीति में आना है, वह नौकरी छोड़ कर आने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन सेवा के दौरान उसका ऐसा करना बहुत ही आपत्तिजनक और खतरनाक है । 

Thursday, 3 June 2021

 कल अच्छा बनाने के चक्कर में जीवन बीत जाता है लेकिन  वो कल तो न कभी आना था न आएगा। होता यह है कि हम आज का आनंद भी नहीं उठा पाते।  

Life is spent in the pursuit of making tomorrow better, but that tomorrow was never to come or will come. It happens that we miss to  enjoy even  today also.

 जागरूक  और  सक्रिय होना आवश्यक है लेकिन अति सक्रियता संदेहास्पद हो जाती है इसलिए  उसपर  कई  प्रश्नचिन्ह लग जाते  हैं ।