Sunday, 29 May 2016

संसार एक मृगतृष्णा की तरह है और हम रेगिस्तान में भागते हिरन की तरह।
पूरा जीवन यूं ही भागते हुए बीत जाता है लेकिन हम कहीं भी नहीं पँहुच पाते । 
हम स्वीकार करें या न करें पर सत्य यही है । 
इस साल में आवश्यकतावश बार बार दिल्ली से बाहर जाना पड़ा इसलिए कुछ ज्यादा ही रेलयात्रा करनी पड़ी और हर बार कुछ न कुछ कटु अनुभव होता रहा । अभी भारत की सबसे हाईटेक कही जाने वाली महामना एक्सप्रेस में यात्रा करने का अवसर मिला। भारतीय रेल हाईटेक होने के दावे तो कर रहा है, कुछ काम भी इस दिशा में हुआ है लेकिन हकीकत यह है कि समय से चलती ट्रेन को लेट करना , बोगियों और टॉयलेट की सफाई का अभाव तथा बीच रास्ते में पानी समाप्त हो जाना, भीख मांगने वालों और अनिधिकृत रूप से कुछ न कुछ बेचने वालों की भरमार शायद इनका चरित्र बन चुका है। कुछ हद तक यात्री भी इसके लिए दोषी हैं लेकिन रेलवे की तरफ से तो इस दिशा में नितांत उदासीनता ही दिखाई देती है।

Friday, 20 May 2016

सरलता छोटे बच्चों के स्वभाव की विशेषता है इसलिए उनका सानिध्य हमें ख़ुशी देता है। हर व्यक्ति के अंदर भी एक बच्चा छिपा होता जो जीवन की राह को ज्यादा बोझिल होने से बचाता है तथा इसे सरल बनाता है इसलिए वह लोग जीवन में विशेष रूप से आकर्षित करते हैं जिनके अंदर का बच्चा ज्यादा सक्रिय रहता है।

Sunday, 15 May 2016

सत्ताधारियों द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कोई नई बात नहीं है  पूरा इतिहास इससे भरा पड़ा है।   हर    सत्ताधारी  पार्टी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती  है यह एक कटु सत्य है  लेकिन जिन लोगों ने इसका सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया है उनका दूसरों पर आरोप लगाना कुछ अजीब लगता है।  
मैं कोई साहित्य मर्मज्ञ तो नहीं हूँ परन्तु मुझे लगता है कि किसी भी रचना में भाव तथा शब्द संयोजन के साथ प्रवाह होना उसे रुचिकर और पठनीय बनाता है तथा रचनाकार की प्रतिभा का भी परिचय देता है।

Tuesday, 10 May 2016

जो लोग  अपने व्यक्तित्व, विनम्रता  और   विचारों से हमें प्रभावित करते  हैं तथा  जिनके   विचार हमें प्रेरणादायी लगते हैं उनका सानिध्य  निश्चित रूप से   हमारे लिए सम्मान और  गौरव का विषय है। ऐसे आदरणीय, अनुकरणीय और आत्मीय लोग जीवन में  ईश्वर का  अनुपम उपहार हैं तथा उनका आभार शब्दों में व्यक्त करना असम्भव  है। 

Sunday, 8 May 2016

मुझे लगता है कि मदर, फादर, डाटर या अन्य अनेक तरह के डे जब नहीं मनाए जाते थे तब लोगों में ज्यादा प्रेम भाव  और आदर था तथा रिश्तों का ज्यादा सम्मान किया जाता था। वैसे भी ओल्ड एज होम में बहुत पढ़े लिखे तथा पैसे वालों के मदर फादर ही मिलते हैं।

Friday, 6 May 2016

सत्ता में रहें तो मनमानी और लूट 
अपनों को भ्रष्टाचार की खुली छूट 
विपक्ष में हों तो विघटन और षड़यंत्र 
राजनीति का अब तो यही है मन्त्र

Thursday, 5 May 2016

 सविधान के अनुसार किसी भी नागरिक के साथ भाषा, धर्म, जाति, वर्ग और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा लेकिन व्यवस्था, नियम और कानून की सच्चाई कुछ और है। हाँ देश में राजनेता निसंदेह संविधान और कानून से ऊपर हैं।

According to constitution there will be no discrimination with any citizen on the basis of language, religion, caste, section and gender but truth is something else as per system, rule and law. However leaders of our country are undoubtedly above the constitution and law.

Monday, 2 May 2016

वीर सावरकर के योगदान को समझना है तो अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्थित पोर्ट ब्लेयर के सेलुलर जेल में जाकर और जिस सेल में उन्हें रख गया था वह देखिये और अनुभव करिये कि उनके और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के  साथ क्या बीती थी    । ऐसे   वीरों  के बलिदान  को अपने राजनीतिक स्वार्थ वश उपेक्षित करना और उन जैसे लोगों पर ऊँगली उठाना  घटियापन जाहिर करता है। 
कभी कभी आप क्या अनुभव कर रहे हैं यह दूसरों को बताने की बजाय मौन रहना ज्यादा उपयुक्त  होता है क्योंकि यह ज्यादा दुखद होता  है जब आपको  पता चलता है  कि  वह आपको  सुन तो रहे हैं लेकिन समझने  में असमर्थ हैं। 

Sunday, 1 May 2016

कुछ अपवादों को छोड़ दें तो अवसरवाद, झूठ, मक्कारी, भ्रष्टाचार और धोखा हमेशा ही राजनीति के विशेष गुण रहें हैं लेकिन अब तो कुछ लोगों इन्हें कला का रूप भी दे दिया है।