Wednesday, 20 December 2017

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब तो हैं  मौजूद   यहाँ
सिर्फ इंसान का मिलना ही बहुत  मुश्किल है।

Monday, 18 December 2017

हर नागरिक का अधिकार समान है इसलिए उसे हर सुविधा समान रूप से मिलनी चाहिए तथा किसी के साथ भी धर्म, जाति, लिंग या भाषा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए; इसमें कोई दो राय नहीं है। सामाजिक समरसता तथा देश की एकता बनाये रखने के लिए इस दिशा में बहुत ज्यादा प्रयास किये जाने की आवश्यकता है क्योंकि गरीब और अमीर के बीच की खाई बहुत ज्यादा और खतरनाक स्तर तक बढ़ी है। राजनीति व्यक्ति और परिवार परक हो रही है जिससे योग्य लोग हासिये पर धकेल दिये जाते हैं जो लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है । व्यक्ति, परिवार और पार्टी के हित देशहित से ऊपर हो गए हैं। परन्तु  सामाजिक न्याय की लड़ाई के नाम पर लोगों को मूर्ख बना कर माल बनाने और ऐश करने वाले लोग जब किसी पर ऊँगली उठाते हैं तब बड़ी हास्यास्पद स्थिति होती है।  
जो न कभी आत्मनिरीक्षण करे न अपनी कमियों को स्वीकार करे और न ही कभी भी अपनी गलती माने बल्कि हर चीज का दूसरों पर दोषारोपण करता रहे वही असली राजनेता है।

Thursday, 14 December 2017

मेरे अंदर एक अंतर्द्वंद चलता रहता है 
मैं जानता हूँ मेरे अंदर बहुत कमियां हैं 
लेकिन हर बच्चे की तरह 
मेरी बेटी के विचार से 
मैं एक आदर्श पिता हूँ 
और मैं उसके इस विचार को
गलत साबित नहीं करना चाहता
मैं अपनी बेटी को
निराश नहीं कर सकता
क्योंकि मैं उसे बहुत प्यार करता हूँ
मुझे लगता है
शायद यही सोच जीवन में बदलाव लाती है
पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर सच्चाई से भागना मनुष्य का स्वभाव है इसलिए वह अपने आप को सही साबित करने के लिए अक्सर तर्क कुतर्क करता रहता है जबकि समय की अपनी गति है और वह उसी के हिसाब से चलता रहता है। परिवर्तन ब्रह्माण्ड का नियम है और कुछ भी अंतिम नहीं है, यही सत्य है।