Saturday, 23 January 2016

लोकबन्धु श्री राजनारायण से  से कोई सहमत हो या न हो लेकिन इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए कि उनके जैसा निर्भीक और धुन का पक्का भारतीय राजनीति में शायद ही कोई हुआ हो। जो निश्चय कर लिया उसे पूरा किये बिना कभी उन्होंने चैन नहीं लिया। निजी हितों को दरकिनार करते हुए हमेशा ही वह अन्याय के खिलाफ आम आदमी की लड़ाई लड़ते रहे। दुर्भाग्य से जिस समाजवादी आंदोलन को लेकर वह चले थे वह आगे चल कर जातिवाद, सम्प्रदायिकता, परिवारवाद का शिकार होकर और अवसरवादियों के चंगुल में आकर दम तोड़ गया। यह एक ऐतिहासिक कटु सत्य है कि जिन लोगों को नेताजी ने आगे बढ़ाया उन्हीं लोगों ने उन्हें भुला दिया बल्कि उन्हें बरबाद करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

No comments:

Post a Comment