Tuesday, 19 January 2016

अन्याय और हिंसा  किसी के खिलाफ हो उसका पुरजोर विरोध होना चाहिए लेकिन हमारे देश में इस मामले में अवसरवाद और निहित स्वार्थ साफ़ झलकता है  ।  जैसे पाकिस्तान के हिसाब से आतंकवाद दो तरह का है अच्छा आतंकवाद और बुरा आतंकवाद उसी तरह से भारत में असहिष्णुता भी दो तरह की है। एक का विरोध तो कुछ लोग जी जान से करते हैं पर दूसरे  का  विरोध करने का अवसर आने पर चुप्पी साध जाते हैं। इससे उन लोगों की  नीयत पर प्रश्न चिन्ह तो लगता ही है। अवसरवाद और पक्षपात से ग्रस्त विरोध का कोई मतलब नहीं होता है।

हमारे  देश में अधिकतर राजनेताओं, बुद्धिजीवियों और  मीडिया ने झूठ का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया है  जिससे सच्चाई और निष्पक्ष लोगों की आवाज दब कर रह गई है। बांटो और राज करो वाली नीति पर चलते हुए सामाजिक तथा  धार्मिक समरसता और समभाव को  बढ़ाने की बजाय पूरा जोर निहित स्वार्थों के लिए समाज को बाँटने पर लगाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment