Saturday, 30 January 2016

अपनीं भाषा और संस्कृति का खुद सम्मान करना पड़ता है तभी दूसरे भी सम्मान करेंगे । अगर आप खुद इसको निम्न स्तर की मान लेंगे तब दूसरों से क्या उम्मीद करेंगे। किसी देश की भाषा और संस्कृति को उसके नागरिक बचा कर रख और उसे और भी उन्नत कर सकते हैं कोई बाहर से नहीं आने वाला। किसी भाषा को जानने में कोई बुराई नहीं है लेकिन मातृभाषा और राष्ट्रभाषा तो अपनी ही होनी चाहिए। हिंदी और भारतीय भाषाओँ के विकास के लिए बहुत से लोग प्रयत्नशील हैं और अपने स्तर पर यथासंभव प्रयास कर रहे हैं। दुनिया के बहुत से देशों में भी हिंदी से अन्य भाषाओँ में तथा अन्य भाषाओँ से हिंदी में अनुवाद हो रहा है तथा उन्हें हिंदी का महत्व समझ में आ रहा है । एक हम हैं जो अपनी भाषा की उपेक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इतिहास देखिये अंग्रेजी भी कभी फटीचर और शोषित लोगों की भाषा थी और एक समय का अभिजात्य वर्ग इसका प्रयोग करने में भी शर्म महसूस करता था लेकिन बाद में अंग्रेजों के परिश्रम और उपनिवेशवादी चरित्र ने इसे विश्व के कई देशों में पहुंचा दिया । जबकि विश्व की प्राचीनतम, वैज्ञानिक रूप से समृद्ध और महान भाषा जनभाषा न होने के कारण आज उपेक्षित है।

No comments:

Post a Comment