हिंदी के नाम पर राजनीति और आंदोलन तो बहुत हुए हैं परन्तु अधिवक्ता ब्रह्मदेव प्रसाद ने वह कर दिखाया जिससे उच्चतम न्यायालय लगातार कन्नी काट रहा था। ऐसा नहीं कि ऊपरी न्यायालयों में हिंदी का प्रयोग करने के प्रयास नहीं हुए लेकिन जो सफलता अब मिली है वह पहले संभव नहीं हो पायी। इसलिए श्री ब्रह्मदेव प्रसाद विशेष बधाई के पात्र हैं। अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है परन्तु एक अच्छी पहल हुई है और एक आधार तो बना ही है जिसके भविष्य में दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। कुछ लोग अपनी गुलाम मानसिकता और निहित स्वार्थों की वजह से भारतीय भाषाओँ विशेषकर हिंदी को समृद्ध नहीं देखना चाहते हैं। जब तक लोगों की मानसिकता नहीं बदलती और अपनी भाषा का महत्व समझ में नहीं आता तब तक संघर्ष चलता रहेगा।
No comments:
Post a Comment