देश पर हर तरफ से खतरे के बादल मडरा रहे हैं फिर भी बहुत से लोग निहित स्वार्थ से प्रेरित होकर राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रहे । बल्कि सत्ता और सुविधा के लालच में समाज में नफरत के बीज बो कर और लोगों को भड़काकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए और भी खतरा बढ़ा रहे हैं तथा देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को प्रश्रय भी दे रहे हैं । हजारों किसान आत्महत्या पर मजबूर होते हैं लेकिन आज तक उनके लिए न किसी ने कोई आवाज उठाई न कोई आंदोलन किया, हाँ घलियाली आंसू बहाते कुछ लोग कभी कभी नजर आ जाते हैं । अशिक्षा, गरीबी और आम आदमी की सुरक्षा अब कोई मुद्दा ही नहीं है। सुविधा संपन्न और भरे पेट वाले लोगों में सिर्फ जोड़ जुगाड़ और अवसरवाद का बोलबाला है। निहित स्वार्थ वश सभी एक दूसरे पर कीचड उछालने में व्यस्त हैं पर अपनी तरफ देखने की फुरसत किसी को नहीं है।
No comments:
Post a Comment