Sunday, 24 January 2016

हर जीव का अपने आप में महत्त्व है परन्तु अगर हम सिर्फ मानवों में अपने अस्तित्व पर विचार करें तो हम किसी शहर के करोड़ों लोगों में से एक हैं। देश की बात करें तो हम सवा सौ करोड़ में से एक और विश्व के 6 अरब से ज्यादा लोगों में से एक हैं। पूरे बह्माण्ड के मुकाबले तो हमारा अस्तित्व नगण्य ही है। हमारे जैसे कितने आये और चले गये तथा यह क्रम अनगिनत शताब्दियों से चल रहा है और चलता रहेगा परन्तु हमारा जीवन और सोचने का तरीका ऐसा होता हैं जैसे पूरा ब्रह्माण्ड हमारी वजह से ही चल रहा है।

No comments:

Post a Comment