हिंसा पर उतारू भीड़ किसी भी धर्म के धर्मांध, कट्टर तथा विवेकहीन लोगों की हो उसका कृत्य समान रूप से निंदनीय है। मालदा में जो हुआ उसपर न तो किसी को असहिष्णुता नजर आई न ही किसी ने कोई पुरस्कार लौटाया और न ही कोई शोर शराबा हुआ। अगर यही हमारे तथाकथित समाजवादी लोगों, बुद्धिजीवियों और मीडिया की धर्मनिरपेक्षता है तो निश्चित रूप से यह निहित स्वार्थ, अवसरवाद और पक्षपात का नग्न प्रदर्शन है जो देश के लिए बहुत ही खतरनाक है। लेकिन शायद जिस देश में सैनिकों और आम आदमी के मानवाधिकार की अपेक्षा आतंकवादियों तथा अपराधियों के मानवाधिकार के लिए ज्यादा चिंता करने वाले लोग मौजूद हों वहाँ इन बातों का कोई मतलब नहीं है।
No comments:
Post a Comment