साल में दो बार नवरात्रि में 9 दिन तक देवी का व्रत और पूजा होती है तथा देश के कई हिस्सों में दुर्गा पूजा महत्वपूर्ण त्यौहार है और इसका आयोजन बहुत धूम धाम से किया जाता है । जहाँ एक तरफ बहुत सी देवियों को शक्ति स्वरूपा और समृद्धि दात्री मान कर उनकी पूजा की जाती हैं तथा बहुत से प्रसिद्द मंदिर और शक्तिपीठ सिर्फ देवियों के ही हैं वहीँ दूसरी तरफ कुछ धर्म स्थानों में महिलाओं को घुसने की इजाजत नहीं है। इस से बड़ा विरोधाभाष और मजाक क्या होगा। इस तरह की असमानता किसी धर्म को कमजोर ही करेगी यह बात कुछ धर्म के स्वयंभू ठेकेदारों की शायद समझ में नहीं आती। जब ईश्वर को श्रृष्टि का रचयिता मानते है और सभी धर्म स्थल अंततः ईश्वर से ही सम्बंधित हैं तब उसमे प्रवेश पर किसी के साथ भी भेदभाव करने का क्या मतलब है ?
No comments:
Post a Comment