जब अपनी भाषा राजनीति की शिकार हो और कुछ लोगों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक विदेशी भाषा का प्रभुत्व जान बूझ कर कायम किया गया हो तब किसी को दोष देने का कोई फायदा नहीं। अगर इच्छा और स्वाभिमान होता तो हम सुब कुछ अपनी भाषा में कर सकते थे। डॉ कलम जैसे लोग इस बात का सपना देख रहे थे। लेकिन कुछ निहित स्वार्थी लोगों ने इसे न होने देने का फैसला कर रखा है और दुर्भाग्य से यही लोग सत्ता के केंद्र में तथा आम आदमी से दूरी बना कर रहते हैं। जो लोग हिंदी का खाते हैं वह लोग भी अंग्रेजी में ही गाते हैं तो औरों से क्या शिकायत करना।
No comments:
Post a Comment