Friday, 1 January 2016

हमन है इश्क मस्ताना, हमन को होशियारी क्या ?
रहें आजाद या जग में, हमन दुनिया से यारी क्या ?
जो बिछुड़े हैं पियारे से, भटकते दर-ब-दर फिरते,
हमारा यार है हम में, हमन को इंतजारी क्या ?
खलक सब नाम अपने को, बहुत कर सिर पटकती है,
हमन हरिनाम रांचा है, हमन दुनिया से यारी क्या ?
न पल बिछुड़े पिया हमसे, न हम बिछड़े पियारे से,
उन्हीं से नेह लागा है, हमन को बेकरारी क्या ?
कबीरा इश्क का माता , दुई को दूर कर दिल से,
जो चलना राह नाज़ुक है, हमन सर बोझ भारी क्या ?
संत कबीर

No comments:

Post a Comment