Friday, 29 January 2016

इस देश में कुछ लोगों की मानसिकता इतनी ज्यादा गुलाम और विकृत हो गई है कि उन्हें इस देश की भाषा, संस्कृति, कला और साहित्य में कमियाँ ही नजर आती हैं तथा जो पाश्चात्य है वही उत्तम नजर आता है । जबकि विश्व के शायद ही किसी देश की विरासत, कला और संस्कृति हमारे देश जितनी संपन्न हो तथा शायद ही किसी भाषा का साहित्य संस्कृत, हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओँ की तरह समृद्ध हो। हर चीज को पश्चिम के आईने में देखने वालों को कुछ भी दिखाई नहीं देता। लेकिन जिस देश में बेस्ट सेलर अच्छे साहित्य का पर्याय हो उसके बारे में कुछ कहना व्यर्थ है। जो देश और समाज शदियों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा है वहां यह होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है और स्वतंत्रता के बाद भी कुछ निहित स्वार्थों की वजह से अपनी शिक्षा पद्धति और नीतियों में कोई सुधार करने की आवश्यकता नहीं समझी गई। जो पढ़ाया और दिखाया  गया वही उन्होंने पढ़ा और देखा इसलिए आने वाली पीढ़ियों को दोष देने का कोई अर्थ भी नहीं है। 

No comments:

Post a Comment