हिंसा तो हिंसा ही है, किसी के प्रति हो गलत और निंदनीय ही है। परन्तु जैसे पाकिस्तान को आतंकवाद में अच्छे बुरे का फर्क नज़र आता है उसी तरह हमारे देश में भी कुछ लोगों को हिंसा में भी इसी तरह का फर्क नज़र आता है। इसलिए सुविधानुसार विरोध होता है या चुप्पी साध ली जाती है । राजनीतिक वर्ग का काम तो हर आग पर अपनी रोटियां सेंकना है इसलिए वह हर मौके पर अपने फायदे नुकसान के हिसाब से बोलते हैं लेकिन जब अपने आप को बुद्धिजीवी कहने वाला वर्ग भी यही करता है तब स्थिति चिंताजनक हो जाती है। देश और समाज विरोधी गतिविधियों पर भी पूर्वाग्रहग्रस्त तथा पक्षपातपूर्ण रवैया नीयत पर सवाल तो खड़ा करता ही है। निहित स्वार्थ कहें या डर जो भी है, देश और मानवता दोनों के लिए घातक तो है ही।
No comments:
Post a Comment