Saturday, 22 December 2018

राजनीति में मुख्यतया तीन तरह से लोग प्रवेश करते है या यूँ कहिये कि नेता बनते हैं --
पहले वह जो किसी नेता के परिवार के सदस्य होते हैं इसलिए नेता बनना उनका जन्मसिद्ध अधिकार होता है। इनके लिए किसी अन्य योग्यता का होना बिल्कुल भी आवश्यक नहीं है।
दूसरे वह जो किसी भी तरह से पैसा तथा पहचान बना लेते हैं और फिर राजनीति में आकर किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होकर या अपनी पार्टी बनाकर नेता बन जाते हैं।
तीसरे वह लोग जो दादागिरी करने तथा अराजकता फ़ैलाने में समर्थ होते हैं। यह लोग शुरू में सामाजिक कार्यकर्ता कहे जाते हैं और जैसे जैसे उनकी सामर्थ्य बढ़ती जाती है वैसे वैसे ही उनका ग्राफ ऊपर जाता है और वह नेता बन जाते हैं।
कुछ अपवाद भी होते हैं लेकिन अपने आस पास देखिए प्रायः यही होता है। अब इनसे देश और समाज क्या अपेक्षा कर सकता है वह आप समझ सकते हैं।

No comments:

Post a Comment