सत्ता पाने तथा उसमें बने रहने या किन्हीं अन्य निहित स्वार्थों के लिए कट्टरपंथ को नज़रअंदाज करना या उसे बढ़ावा देना दुधारी तलवार साबित होता है तथा अंततः दुखदायी और खतरनाक ही होता है जिसके अनेकों उदाहरण देश तथा विश्व के इतिहास में भरे पडे हैं । होना तो यह चाहिये कि मानवता की भलाई के लिए देश ही क्या बल्कि पूरे विश्व में उदारवादी विचारधारा को प्रोत्साहन दिया जाय और चरमपंथी तथा कट्टरपंथी लोगों को हतोत्साहित किया जाय। अब कहने को कोई कुछ भी कहें लेकिन हो इसका उल्टा ही रहा है। हमारे देश में ही नहीं पूरे विश्व में भी निहित स्वार्थों के लिए किसी न किसी रूप में अतिवादी/उग्रवादी/कट्टरपंथी/चरमपंथी सोच के लोगों को या तो नज़रअंदाज़ किया जा रहा है या उन्हें बढ़ावा मिल रहा है तथा उदारवादी लोग हर जगह इन लोगों की वजह से मुसीबत में हैं जिनके लिए दिखावे की चिंता तो बहुत की जाती है लेकिन वास्तविक मदद से सभी हाथ खींच लेते हैं । कश्मीर उसका एक उपयुक्त उदाहरण है जहाँ शांतिप्रिय, उदारवादी तथा सुरक्षबलों के लोग हासिये पर और खतरे में होने की वजह से हतोत्साहित हो रहे हैं जबकि अलगाववादियों तथा कट्टरपंथियों/चरमपंथियों को पूरा प्रश्रय मिल रहा है जिससे उनके हौसले बुलंद हैं । आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता लेकिन यह भी कटु सत्य है कि अधिकतर आतंकवाद और हिंसा धर्म/मजहब का नाम लेकर ही हो रही है। अवसरवादी लोगों की वजह से यह समस्या दिन पर दिन और भी विकराल रूप ले रही है तथा मानवतावादी/उदारवादी लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।
No comments:
Post a Comment