शरीर, धन, प्रसिद्धि और सत्ता के लालच में आज मनुष्य किस हद तक गिरने को तैयार है इसका उदाहरण ढूढ़ने की जरुरत नहीं है । जिसके खुद के चरित्र और नैतिकता पर प्रश्नचिन्ह है वह दूसरों की नैतिकता तथा चरित्र पर सवाल उठा रहा है। जो खुद झूठा, मक्कार, महाभ्रष्ट और लुटेरा है वह जोर शोर से दूसरों को झूठा, फरेबी, भ्रष्ट, चोर और लुटेरा ठहराने का प्रयास कर रहा है। मुफ्त की ऐश कर रहा व्यक्ति खुद को भूखों और गरीबों का हमदर्द तथा मसीहा बता रहा है। जो खुद मानवीय मूल्यों की परवाह नहीं करता वह दूसरों को मानवता का पाठ पढ़ा रहा है। अपवादों को छोड़ दें तो जो जितना ज्यादा समर्थ है वह अपने सामर्थ्य का उतना ही दुरुपयोग कर रहा है। और यह सब तब है जब संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है।
No comments:
Post a Comment