सेना तथा सुरक्षा बलों के जवान भी देश के नागरिक ही हैं और दूसरों की तरह उनके भी अधिकार हैं। अगर कोई किसी पर पत्थर, डंडे या गोली, गोला बरसायेगा तो वह बदले में फूल तो बरसाने से रहा। आखिर सबके जान की कीमत बराबर ही है तथा हर एक को अपनी रक्षा करने का अधिकार है फिर भी अक्सर वह बहुत संयम से काम लेते हैं । अब इस मामले में भी किसी को अपनी रोटियां सेंकनी है तो उसकी मानसिकता जगजाहिर है, उसपर कोई टिप्पड़ी करना व्यर्थ है। दुर्भाग्य से देश में अतिवादियों, अपराधियों और आतंकवादियों के समर्थक, प्रवक्ता तथा उनके मानवाधिकारों की चिंता करने वाले बहुतायत में हैं परन्तु सामान्य नागरिक के मानवाधिकारों के समर्थक, प्रवक्ता तथा उसकी चिंता करने वाले ढूढ़ने पड़ते हैं। हिंसक तथा अन्य जघन्य आपराधिक घटनाओं की निंदा तथा उसका विरोध भी आजकल अपनी सुविधा, समीकरण और राजनीतिक नफा नुकसान तथा निहित स्वार्थों के अनुसार होता हैं।
No comments:
Post a Comment