Thursday, 25 January 2018

श्री हीरो वाधवानी जी की नई पुस्तक 'सकारात्मक अर्थपूर्ण सूक्तियाँ' प्राप्त हुई जिसके लिए उनका सादर आभार । यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इस पुस्तक में उन्होंने गागर में सागर भरने का काम किया है। इससे पहले भी उनकी इसी सन्दर्भ में एक पुस्तक 'प्रेरक, अर्थपूर्ण कथन एवं सूक्तियाँ' प्रकाशित हुई थी जिसे पढ़ने का सौभाग्य मुझे मिला था। इन पुस्तकों में संकलित  कथन और सूक्तियों के माध्यम से उन्होंने जीवन में मानवीय और नैतिक मूल्यों के महत्त्व को जिस तरह से दर्शाया है वह अप्रतिम है। ज्ञानवर्धक और नैतिक शिक्षा से परिपूर्ण यह पुस्तक सभी के लिए विशेष रूप से बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी है। मैं उनके इस अनमोल संग्रह के लिए श्री हीरो वाधवानी जी का अभिनन्दन करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनायें देता हूँ और आशा करता हूँ कि वह आगे भी अपनी रचनाओं से हमारा ज्ञानवर्धन करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment