Sunday, 18 March 2018

राजनीति व्यक्ति विशेष या परिवारों के इर्दगिर्द घूम रही  है और इनके हित को समाज और देश का हित बताने का जोरशोर से प्रयास किया जा रहा है। कटु सत्य  यही है कि पूरा राजनैतिक परिदृश्य निहित स्वार्थो के अधीन हो गया है जिसमे देश के आम  आदमी के लिए न कोई जगह है न ही उसके हित से किसी को कोई लेना  देना  है। सारा सिस्टम उन लोगों के हाथ में बंधक है जिनकी खुद की नीयत तथा  योग्यता पर प्रश्नचिन्ह है। इसलिए किसी परिवर्तन से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।  इतिहास में झांकें तो राजनीतिक साजिश या सत्ता संघर्ष कोई नई बात नहीं है लेकिन चिंता का विषय यह है कि यह सब लोकतंत्र के नाम पर हो रहा है।  तंत्र हावी है और लोक गायब है। 

No comments:

Post a Comment