Wednesday, 26 January 2022

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली स्थिति है।  वैश्विक आतंक का पोषक तथा  आतंकवादियों की फैक्ट्री और  शरणस्थली बना हुआ देश भी भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है और संयुक्त  राष्ट्र में इसे आतंक का गढ़ बता रहा है ।  लेकिन जब यहीं के लोग सत्ता के लालच में पकिस्तान के सुर में सुर मिला रहे हों तथा  चुनाव प्रचार में जिन्ना और पाकिस्तान के  कसीदे पढ़े जा रहे हों  तब  कुछ भी हो सकता  है। वैसे तो आज राजनीति में नैतिकता के लिए कोई स्थान नहीं बचा है तथा   सत्ता के लिए  कोई भी  किसी भी हद तक गिरने को तैयार है लेकिन फिर भी  किसी पार्टी या व्यक्ति से असहमति और उसका   विरोध जब देशद्रोह के स्तर तक पंहुच जाए तथा जिस थाली में खाएं  उसी में छेद करने वालों तथा जिस डाल  पर बैठें  उसी को काटने वालों के हौसले बुलंद हों और उन्हें स्वयंभू व तथाकथित लोकतंत्र के ठेकेदारों का मौन या मुखर समर्थन भी मिल रहा हो  तब यह गंभीर चिंता का विषय होने के साथ ही एक बड़े खतरे  और साज़िश का संकेत भी लगता  है।

No comments:

Post a Comment