Wednesday, 9 March 2022

 हर नए दौर में जीने के लिए 

जीने का अंदाज़ बदलना पड़ता है 

अपना अस्तित्व बचाने की खातिर  

वक़्त के सांचे में भी ढलना पड़ता है 

कभी चट्टान बनकर तो  कभी 

बर्फ की तरह पिघलना  पड़ता है 

राह जीवन की कठिन है  लेकिन 

फिर भी चलते ही रहना पड़ता है 

और अँधेरे में रौशनी के लिए  

खुद दिया बन के जलना पड़ता  है

No comments:

Post a Comment