Monday, 9 May 2022

कितनी विचित्र स्थिति है कि हमेशा दूसरों के खिलाफ जहर उगलने वाले, हिंसा की धमकी देने वाले, गाली गलौज, अपमानजनक  तथा अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने और दूसरों की आलोचना करने वाले लोग अपने खिलाफ कुछ भी सुनना नहीं चाहते।  अपनी तथा अपनी  गतिविधियों और कार्यकलापों की आलोचना पर हिंसा, गुंडागर्दी  तथा अलोकतांत्रिक तरीके इस्तेमाल करने से भी इन्हें परहेज नहीं है।

इसके अतिरिक्त निहित स्वार्थों के लिए जिस तरह से कुछ लोग आपराधिक, देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों/घटनाओं तथा आतंकवादियों और अलगाववादियों  को नज़रअंदाज करने या उन्हें हलके में लेने का प्रयास कर रहे हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है। 

No comments:

Post a Comment