Monday, 24 January 2022

 असहमति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल आधार है।  कोई अल्पमत में हो या बहुमत में किसी को असहमति प्रकट करने और अपनी बात कहने से रोका नहीं जाना चाहिए जब तक कि वह उसका दुरुपयोग न कर रहा हो ।  लेकिन स्वतंत्रता के इतने समय बाद भी और सभी दल के  राजनेताओं और उनके समर्थकों द्वारा असमति और विरोध को यथासंभव कुचलने का प्रयास ही किया गया है।  सत्ता में रहने वालों  द्वारा तो सत्ता का दुरुपयोग होता ही रहा है लेकिन न रहने पर भी असहमति रखने पर अपने प्रतिपक्षी को धमकाना तथा गुंडागर्दी करना कुछ नेता व उनके समर्थक अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। आज भी जो दल जहाँ  सत्ता में है  वहां अपने से असहमत लोगों को यथासंभव परेशान  करने तथा कुचलने में कोई कसर बाकी नहीं रख  रहा है और  जहाँ  सत्ता में नहीं हैं वहां नेता, कार्यकर्ता तथा समर्थक अगर किसी कारण गुंडागर्दी नहीं भी कर पाते तो  बाद में देख लेने की धमकी तो दे ही देते हैं । 


No comments:

Post a Comment