जाति, धर्म, वर्ग, क्षेत्र, भाषा, संगठन अथवा अन्य किसी पूर्वाग्रह या निहित स्वार्थ के कारण भ्रष्टाचरियों, दुराचारियों, अपराधियों, दंगाइयों तथा आतंकवादियों का किसी भी तरह से महिमामंडन, बचाव या समर्थन करने वाला समाज वास्तव में अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार रहा होता है। यह चिंताजनक होने के साथ ही देश, समाज तथा मानवता के लिए बहुत ही घातक स्थिति है क्योंकि ऐसे में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार, अपराध तथा आतंक पर नियंत्रण असंभव है। लेकिन इतिहास गवाह है कि पूर्वाग्रह और निहित स्वार्थ से ग्रस्त तथा भेड़चाल के शिकार लोगों की आँख पर इतना मोटा पर्दा पड़ जाता है कि वह कुछ भी देखने या समझने की क्षमता खो देते हैं तथा अंततः अपने विनाश का खुद ही प्रबंध कर लेते हैं ।
No comments:
Post a Comment