Tuesday, 29 March 2022

 किसी के भी अतिवाद का समर्थन नहीं किया जा सकता लेकिन शायद आजकल धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की नई परिभाषा गढ़ी जा रही है। अब  मतदान भी लोग अपनी मर्ज़ी से नहीं कर सकते।  जीवित रहना है तो  अब  मत भी उसे ही देना  पड़ेगा जिसे  कुछ लोग तय करेंगे ।  सत्ता की राजनीति तथा उसका लालच अपने निकृष्टम स्तर पर है। गंभीर  चिंता का विषय यह है कि इन घटनाओं को  कुछ लोग बड़ी बेशर्मी से उचित ठहराने का प्रयास कर रहे हैं जबकि कुछ लोग जो छोटी छोटी  घटनाओं पर  तिल  का ताड़ बना देते है, वह ऐसे मुद्दों पर चुप्पी साधे रहते हैं।  भौंकने में कुत्तों को तथा रंग बदलने में गिरगिट को मात देने वाले और थूकने चाटने में माहिर कुछ तो इस नीचता पर उतारू हैं कि जिन घटनाओं के  प्रामाणिक दस्तावेज  उपलब्ध हैं तथा वर्तमान में जिसके बहुत से भुक्तभोगी और गवाह मौजूद हैं उन्हें भी झुठलाने   का प्रयास कर रहे हैं।  नैतिकता तथा राजनीति तो  विरोधाभाषी शब्द हैं इसलिए उनके बारे में कुछ कहना व्यर्थ है लेकिन तथाकथित बुद्धिजीवियों का पक्षपाती व्यवहार ज्यादा चिंताजनक तथा खतरनाक  है।  भ्रष्टाचारी, अपराधी तथा आतंकवादी और उनके समर्थक यदि नैतिकता, धर्मनिरपेक्षता  और लोकतंत्र की बात करते हैं तो बड़ा हास्यास्पद लगता  है। 

No comments:

Post a Comment