बातचीत और बहसों का
स्तर जब भी गिर जाता है
कुतर्क, बेशर्मी, असत्य
फिर हावी होता जाता है
सज्जन जब सज्जनता में
चुप होने को होते मज़बूर
दुर्जन तब तब इसको भी
अपनी ही जीत बताता है
झूठ सत्य पर हावी रहता
इसका साक्षी इतिहास है
झूठों, बेईमानों में फंसकर
सच्चा अक्सर मर जाता है
No comments:
Post a Comment