जंगल की अजीब स्थिति है। जंगली और पागल कुत्ते सबको काटते, मारते और कत्लेआम करते घूम रहे हैं जबकि भेड़िये और लकड़बग्घे घास पत्ते खाने वाले जानवरों को शांति और सहिष्णुता का न सिर्फ पाठ पढ़ा रहे हैं बल्कि उल्टे उन्हें ही दोषी ठहराने का प्रयास भी कर रहे हैं तथा शेर, बाघ, हाथी इत्यादि जानवर तमाशा देख रहे हैं । हिंसा और बेवजह खून खराबा जंगली कुत्तों का स्वभाव है इसलिए वह तो करेंगे। लेकिन उन जानवरों का क्या, जो अपने निहित स्वार्थों के लिए उनके सामने न केवल नतमस्तक रहते हैं तथा अक्सर उन्हें भड़काने के साथ ही समर्थन और प्रोत्साहन भी देते रहते हैं। दिखावे के लिए भेड़ की खाल ओढ़ लेने से भेड़िये का स्वाभाव बदल गया है या बदल जायेगा ऐसी अपेक्षा करने वाला जानवर न सिर्फ मूर्ख होता है बल्कि अपने लिए खाई भी खोद रहा होता है।
No comments:
Post a Comment