हमारे देश की बहुत सी शिक्षण संस्थाएं या तो राष्ट्रविरोधी तथा आपराधिक गतिविधियों और राजनीति स्वार्थ साधने का केंद्र हैं या पैसे कमाने का साधन बन कर रह गए हैं जहाँ शिक्षा के अतिरिक्त सब कुछ होता है । इस देश की शिक्षानीति और व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं तथा जिस तरह से शिक्षण संस्थाओं का अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए सोचे समझे ढंग से दुरूपयोग किया गया है वह बहुत ही निंदनीय है और सभी राजनीतिक दल इसके दोषी हैं । शिक्षा के निजीकरण ने एक अलग वर्ग पैदा किया है जो सिर्फ माल बटोरने में यकीन रखता है। इस लिए केवल छात्रों को दोषी ठहराना भी उचित नहीं होगा। लेकिन जब राजनीति अवसरवाद का पर्याय बन गई हो तब किसी सुधार की उम्मीद करना व्यर्थ लगता है। सबसे चिंता का विषय यह है कि अधिकतर बुद्धिजीवी तथा मीडिया भी निष्पक्ष नहीं कहे जा सकते वह भी निहित स्वार्थ से ग्रस्त होकर किसी न किसी पक्ष को समर्थन देते नजर आते हैं।
No comments:
Post a Comment