देश की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को धमकाने तथा चकमा देने वाले तथा शातिर अपराधी की तरह व्यवहार करने वाले लोग अगर मासूम हैं तब तो कोई अपराधी हो ही नहीं सकता और पुलिश तथा न्यायलय की जरुरत ही नहीं है । वैसे निहित स्वार्थों के चलते दशकों से शिक्षण और सम्बंधित संस्थानों का जिस तरह से राजनीतिकरण किया जा रहा था उस की वजह से अधिकतर में शिक्षण व शिक्षा के अतिरिक्त बहुत कुछ होता रहा है और उनका स्तर दिन पर दिन गिरता ही जा रहा है। । परेशानी उन लोगों के लिए है जो वास्तव में शिक्षा के लिए वहाँ जाते हैं। शिक्षा और शिक्षण संस्थानों से इस खिलवाड़, इनके राजनीतिकरण तथा जिस तरह से इसे व्यवसाय बनाया गया है इसकी वजह से सबसे ज्यादा आघात नैतिकता पर हुआ है जो आज दुर्लभ हो गई है । आज अधिकतर शिक्षक और इस क्षेत्र से जुड़े लोग जो कर रहे हैं सर्वविदित है।
No comments:
Post a Comment