राजनीतिक और निजी स्वार्थ इतने हावी हो गये हैं कि दिन प्रतिदिन देश में आतंकवादियों, अलगाववादियों, देशद्रोहियों, अराजक तत्वों और अपराधियों का वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है। देश फूंक कर तमाशा देखने और देश को ब्लैकमेल करने वालों में होड़ लगी हुई है तथा सत्ता और सुविधा के लालच का नंगा नाच चल रहा है। शिक्षक और विद्यार्थी शिक्षण सस्थानों को राष्ट्रविरोधी तत्वों, अपराधियों तथा राजनीति का अड्डा बनाने का प्रयास कर रहे हैं और कानून व्यवस्था को खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं । सुरक्षा बालों को हतोत्साहित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जब इतने लोग देश को तोड़ने में लगे हों तब इस स्थिति में यह देश और इसकी सीमायें कितना व कब तक सुरक्षित रहेंगीं देखने वाली बात होगी क्योंकि इन हालातों में हम किसी बाहरी दुश्मन का मुकाबला तो कर ही नहीं पायेंगे । दशकों से सत्ता के लालच में बोये गए विषबीज अब जहरीले वृक्ष का रूप ले रहे हैं।
No comments:
Post a Comment