सब अपनीं अपनी डफली बजा कर स्वार्थ साध रहे हैं और सच्चाई इस से कुछ परे दिख रही है। सत्ता का लालच, निहित स्वार्थ और कुछ लोगों के निजी हित देशहित पर भारी पड़ते साफ दिख रहे हैं तथा उसे तरह तरह का नाम देकर देश में अशांति फैलाई जा रही है। सबकी ही नीयत में खोट नजर आ रहा है इस लिए इससे निपटने में नाकाम साबित हो रहे हैं जिससे आम जनता और कानून का पालन करने वाले नागरिक को परेशानी हो रही है जो इन सब के लिए कोई मायने नहीं रखती । आज जो हो रहा है उस पर अंसार कंबरी साहब के ये दोहे बिलकुल फिट बैठते हैं ।
सफल वही है आजकल, वही हुआ सिरमौर।
जिसकी कथनी और है, जिसकी करनी और।।
हर कोई हमको मिला, पहने हुए नकाब।
किसको अब अच्छा कहें, किसको कहें खराब।।
सफल वही है आजकल, वही हुआ सिरमौर।
जिसकी कथनी और है, जिसकी करनी और।।
हर कोई हमको मिला, पहने हुए नकाब।
किसको अब अच्छा कहें, किसको कहें खराब।।
No comments:
Post a Comment